कुमार सानू
- फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial
कुमार सानू को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं और उनके गाने सुनना चाहते हैं। हालांकि, इन दिनों उनके गाने न के बराबर ही आते हैंं, जबकि उन्हें पसंद करने फैंस की संख्या आज भी काफी ज्यादा है। इस पर गायक ने हाल में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा कि ये बात अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं,तो अच्छी बात है, नहीं तो उनका दुर्भाग्य है।