जान्हवी कपूर ने साझा किया 'देवरा' के गाने का बीटीएस वीडियो जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म 'देवरा' में नजर आने वाली हैं, यह उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है इसमें उनकी और जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिलेगी हाल ही में, फिल्म का दूसरा गाना 'चुट्टामल्ले' रिलीज हुआ, जिसका हिंदी नाम 'धीरे-धीरे' है गाने में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर रोमांस करते हुए दिखाई दिए थे अब जान्हवी ने इस गाने का बीटीएस वीडियो शेयर की, जिसमें उन्हें डांस करते और शीशे में खुद को निहारते हुए देखा जा सकता है इस गाने के रिलीज होने के बाद कुछ लोगों ने जान्हवी और जूनियर एनटीआर के उम्र के अंतर को लेकर आलोचना भी की थी d