फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 Years Chennai Express: दीपिका पादुकोण का कॉप यूनिवर्स में दिखेगा जलवा, 'मीनम्मा' से लेकर 'शक्ति शेट्टी'...

Thu, 08 Aug 2024 03:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज से ठीक ग्यारह साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म ''चेन्नई एक्सप्रेस'' की आज 11वीं सालगिरह है। फिल्म में दीपिका ने एक साउथ इंडियन लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम 'मीनम्मा' होता है। 'मीनम्मा' के किरदार से दीपिका ने सभी का दिल जीत लिया था। वहीं अब अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
आज से ठीक ग्यारह साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनित फिल्म ''चेन्नई एक्सप्रेस'' की आज 11वीं सालगिरह है। फिल्म में दीपिका ने एक साउथ इंडियन लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम 'मीनम्मा' होता है। 'मीनम्मा' के किरदार से दीपिका ने सभी का दिल जीत लिया था। वहीं अब अभिनेत्री जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज को आज पूरे 11 साल हो गए हैं। फिल्म का सबसे बेहतरीन हिस्सा दीपिका पादुकोण के द्वारा निभाया 'मीनम्मा' का किरदार था। यह फिल्म 8 अगस्त 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका और शाहरुख की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'मीनम्मा' के किरदार में दीपिका पादुकोण ने सभी का दिल जीत लिया था। इस किरदार में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत दिखीं और उनका ड्रेसअप और स्टाइल दर्शकों के दिलों मे आज भी बसा हुआ है। फिल्म की सफलता ने दीपिका और निर्देशक रोहित शेट्टी को एक मजबूत टीम बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी फिल्म के दौरान रोहित शेट्टी और दीपिका की दोस्ती हुई थी।
 
4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty , सोशल मीडिया
वहीं अब दीपिका अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक नए किरदार 'शक्ति शेट्टी' के रूप में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी ने उन्हें अपने कॉप यूनिवर्स से इंट्रोड्यूस कराते हुए कहा था- 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी'। इस फिल्म में दीपिका 'लेडी सिंघम' के रूप में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक निडर और शक्तिशाली पुलिसवाली के रूप में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी को एक बार फिर साथ काम करते देखने के लिए इन दोनों के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। प्रशंसकों का मानना है कि उनकी नई फिल्म 'सिंघम अगेन' शाहरुख खान के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' जितनी ही शानदार और सुपरहिट होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें