भारत एक ऐसा देश है जहां पर महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है। यह दर्जा शायद यूं ही नही दिया गया है। भारत के निर्माण में कुछ ऐसी महिलाओं ने भी योगदान दिया है जिसे आज की युवा पीढ़ी शायद ही जानती हो। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत के बल पर देश का नाम रोशन किया।