फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है हेल्थ इमरजेंसी? Delhi-NCR में हुई लागू

Mon, 04 Nov 2019 11:18 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मास्क पहनकर घूमते लोग - फोटो : पीटीआई
बीते रविवार दिल्ली में सांस लेना दूभर हो गया था। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली, एनसीर और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके एक जहरीली हवा के गिरफ्त में हैं। जिसके चलते आंखों में जलन या सांस लेने में दिक्कत जैसी शिकायतें ज्यादा सुनने में आ रही हैं। बता दें कि इस परिस्थिति को देखते हुए हेल्थ इमरजेंसी दिल्ली में लागू हो गई है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये क्या है और कब लागू होती है। संबंधित जानकारी पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

2 of 5

हेल्थ इमरजेंसी क्या है?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानी डब्ल्यूएचओ के मुताबित जब कोई क्षेत्र, राज्य या इलाका गंभीर स्वास्थ्य खतरों की गिरफ्त में होता है तब इस इमरजेंसी को उस राज्य, क्षेत्र या इलाके में सभी अधिकारियों की सहमती के साथ लागू किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
pollution - फोटो : अमर उजाला

हेल्थ इमरजेंसी क्यों होती है लागू?

जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है, जिससे लोग बीमारी का शिकार होने लगते हैं, उस वक्त इस इमरजेंसी को लागू किया जाता है। भूस्खलन, भूकंप आदि इसी आपदा के अंतर्गत आते है। यही समस्या दिल्ली एनसीआर में देखी जा रही है, जिससे लाखों लोग जूझ रहे हैं। इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए ये इमरजेंसी लागू की जा रही है। 

4 of 5
वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा - फोटो : अमर उजाला

इमरजेंसी से जुड़ी मुख्य जानकारी-

  • ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत यदि वायु की स्थिति 48 घंटे या उससे ज्यादा गंभीर श्रेणी में है तब इस इमरजेंसी का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pollution - फोटो : अमर उजाला
खतरनाक वायु के कारण अपनाए गए तरीके-
  • बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए स्कूल बंद।
  • सम-विषम योजनाट्रकों की एंट्री पर लग गई रोक।
  • जब तक स्थिति ठीक नहीं होती कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- 14 साल तक टेक्नोलॉजी से दूर रहे बिल गेट्स के बच्चे, जानें तीनों की पढ़ाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें