फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2023: यूपी प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू, प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से होंगी, ये हैं हेल्पलाइन नंबर

Tue, 17 Jan 2023 08:08 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Pre Board Exam 2023:  उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी, 2023 तक चलेंगी। वहीं, इसके बाद इंटर मीडिएट यानी कक्षा 12वीं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी, 2023 से पांच फरवरी, 2023 तक होंगी।
विज्ञापन
1 of 7
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला
UP Pre Board Exam 2023 Begins and Update on Practicals: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से मान्यता प्राप्त स्कूलों में यूपी प्री-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी, 2023 तक चलेंगी। वहीं, इसके बाद इंटर मीडिएट यानी कक्षा 12वीं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी, 2023 से पांच फरवरी, 2023 तक होंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।  

यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: ऑनलाइन गेम खेलने की आदत हो गई और पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो अपनाएं ये एक्सपर्ट मंत्र
 
विज्ञापन

2 of 7
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Board 2023 दो चरणों में होगी यूपी बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष 2022-23 की इंटर मीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। यह परीक्षाएं मंडलवार कराई जाएंगी। पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी, 2023 से 28 जनवरी, 2023 के बीच होगी। जबकि द्वितीय चरण की प्रायोगिक परीक्षा 29 जनवरी, 2023 से पांच फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के दौरान शुचिता को बनाए रखने के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।  

यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: पढ़ते वक्त सपनों में खो जाते हैं या ध्यान भटकता है? तो बोर्ड परीक्षा में ये टिप्स आएंगे काम
 
विज्ञापन

3 of 7
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : Prayagraj

UPMSP Board Exam 2023 किस चरण में कौन-कौन से जिले?

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि 21 जनवरी, 2023 से 28 जनवरी, 2023 तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। वहीं, 29 जनवरी, 2023 से पांच फरवरी, 2023 तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षाएं देंगे। 

यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: पहले दबाव में ले लिए कठिन विषय और अब परीक्षा से लग रहा डर तो अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स
 

4 of 7
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UPMSP Board Exam सहायता के लिए इन क्षेत्रीय कार्यालयों में करें संपर्क 

 

अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ

पता - बेगमपुर रोड, बेगमबाग, मेरठ, उत्तर प्रदेश - 250001
मोबाइल नंबर - 9454457256, फोन/फैक्स नंबर - 0121-2660742
ई-मेल आईडी romeerut@gmail.com
इन जिलों के लिए - आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, शामली।
वर्ष 1984 से अब तक।


यह भी पढ़ें : Board Exam Tips 2023: अभिभावक आपसी खींचतान भूलकर परीक्षा तक बच्चे पर दें ध्यान, एक्सपर्ट ने दिए ये मंत्र



अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली

पता - सिविल लाइन्स, बरेली, उत्तर प्रदेश - 243003
मोबाइल नंबर - 9456067893, फोन/फैक्स नंबर - 0581-2576494
ई-मेल आईडी - robareilly@gmail.com
इन जिलों के लिए- मुरादाबाद, ज्योतिबा राव फुले नगर (अमरोहा), बिजनौर, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत।
वर्ष 1986 से अब तक के लिए।
विज्ञापन

5 of 7
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : Rupesh

अपर सचिव - माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज

पता - सरोजिनी नायडू मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - 211001
मोबाइल नंबर - 9454457246, फोन/फैक्स नंबर - 0532-2423265
ई-मेल आईडी- roallahabad1@gmail.com
इन जिलों के लिए - लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरिया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी।
वर्ष 1986 से अब तक के लिए।


यह भी पढ़ें : Board Exam Tips: एग्जाम आ गए और बार-बार पढ़ने के बाद भी नहीं हो रहा याद तो एक्सपर्ट की यह सलाह आएगी काम

 

अपर सचिव - माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी

पता - अर्दली बाजार, वाराणसी, उत्तर प्रदेश 221102
मोबाइल नंबर - 9454457524, फोन/फैक्स नंबर - 0542-2509990
ई-मेल आईडी- rovaranasi@gmail.com
इन जिलों के लिए- सुल्तानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र सहित नवसृजित क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के सभी जिले।
वर्ष 1986 से अब तक के लिए।
विज्ञापन

6 of 7
परीक्षा केंद्र पर लगी परीक्षार्थियों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर

पता - रायगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश - 273001
मोबाइल नंबर- 6394717234, फोन/फैक्स नंबर- 0551-2205271
ई-मेल आईडी- upmsprogkp@gmail.com
इन जिलों के लिए- बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशी नगर।
 

यह भी पढ़ें : UP Board Exam 2023: छात्रा बोली-किताबें देखते ही आते हैं चक्कर,आत्महत्या का करता है मन; एक्सपर्ट ने कही ये बात


नोट :– क्षेत्रीय कार्यालय बरेली, प्रयागराज तथा वाराणसी / गोरखपुर के सभी जनपदों के वर्ष 1923 से 1985 तक के तथा क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ के सभी जनपदों के वर्ष 1923 से 1983 तक की हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षाओं से संबंधित समस्त कार्यों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्य कार्यालय प्रयागराज से संपर्क किया जाए। नवसृजित क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से संबंधित सभी जनपदों के वर्ष 1986 से 2017 तक के सभी कार्यों के लिये क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी से संपर्क किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंट्रोल रूम से निगरानी - फोटो : अमर उजाला

UP Board Exam 2023 सख्त निगरानी

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने कहा कि अधिसूचना में कहा कि प्रायोगिक परीक्षाओं के संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति की सूचना परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से स्कूल प्रधानाचार्याें को उपलब्ध कराई जा रही है। शुचिता बनाए रखने के लिए प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। साथ ही इनकी पूरी रिकार्डिंग की डीवीआर सुरक्षित रखनी होगी। वहीं, हाई स्कूल की प्रोजेक्ट आधारित परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) तथा इंटर मीडिएट की नैतिक योग, खेल तथा शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट- upmsp.edu.in पर 25 जनवरी, 2023 तक ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें