अनुभवी ऑफिसर्स व शिक्षकों का मिलेगा मार्गदर्शन
पंजीकरण करने वाले छात्रों को कार्यरत आईएएस, आईपीएस भारतीय वन सेवा, पीसीएस, पीपीएस के साथ ही अन्य संवर्ग के अधिकारी शिक्षित करेंगे। इसके अलावा रिटायर्ड अधिकारी और सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी इन छात्रों को पढ़ाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालयों, विभिन्न विषयों के संस्थानों, कॉलेजों में सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स को भी एंपैनल किया जाएगा।