UP Board Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
UP Board Result 2022: इस तारीख तक चलेगी प्रायोगिक परीक्षा
उत्तर प्रदेश बोर्ड बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन दोबारा मंगलवार 17 मई, 2022 से लेकर 20 मई, 2022 तक किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 1.5 लाख छात्र नियमित रूप से प्रायोगिक परीक्षा में उपस्थित होने में विफल रहे थे। इसलिए ऐसे छात्रों को बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है। ताकि छात्रों के सत्र को बचाया जा सके।