UK Board 10th-12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कई छात्रों को रिजल्ट चेक करने में परेशानी होती है, इसलिए हम आपको ग्राफिक के जरिए आसान स्टेप्स में बताएंगे कि कैसे बिना किसी झंझट के आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। खबर में नीचे आपको रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा।
UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) रामनगर, नैनीताल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम शनिवार, 19 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल में 90.77% और इंटरमीडिएट परीक्षा में 83.23% परीक्षार्थी पास हुए हैं। अब छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे ग्राफिक में अच्छे से स्टेप-बाई-स्टेप समझाया गया है।
सबसे पहले अपने कंप्यूटर/लैपटॉप को चालू करें। इसके लिए पावर बटन को दबाएं और कुछ क्षण इंतजार करें जब तक कि सिस्टम पूरी तरह से शुरू न हो जाए। अगर आप मोबाइल पर रिजल्ट देखने वाले हैं तो सबसे पहले मोबाइल को चालू कर लें। ध्यान रहे आपका डिवाइस (कंप्यूटर/लैपटॉप/मोबाइल/टैबलेट आदि) इंटरनेट से जुड़ा हो।
विज्ञापन
3 of 9
UK Board Result 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
अब अपने कंप्यूटर/लैपटॉप/मोबाइल/टैबलेट पर 'Chrome' या कोई अन्य ब्राउजर खोलें।
4 of 9
UK Board Result 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
अब ब्राउजर के एड्रेस बार में टाइप करें - www.amarujala.com/results और सर्च आइकन पर क्लिक करें।
प्रोसेसिंग पूरी होने पर अमर उजाला का रिजल्ट पेज खुल कर आ जाएगा। रिजल्ट पेज खुलने के बाद, वहां आपको विभिन्न बोर्डों की सूची दिखाई देगी। इस लिस्ट में से "उत्तराखंड बोर्ड (UK Board)" को चुनें। यह आपको सूची में संभवतः स्क्रॉल करने पर मिलेगा।
यदि आप चाहें तो वहीं पर दिए गए 'Download Marksheet' बटन पर क्लिक करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड और सेव भी कर सकते हैं, ताकि भविष्य में कभी भी जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल कर सकें।