फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2025: उम्मीद से कम आते हैं नंबर तो क्या करें? जानें छात्रों के पास रहते हैं क्या विकल्प

Sat, 19 Apr 2025 09:50 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UBSE UK Board Result 2025 Class 10th-12th: अगर उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम नंबर आते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के पास कई विकल्प होते हैं, जिन्हें वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए चुन सकते हैं।

कक्षा 10वीं के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।
कक्षा 12वीं के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें।

विज्ञापन
1 of 7
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : freepik
Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट अगर आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षा के बाद भी छात्रों के पास कई विकल्प होते हैं, जिनकी मदद से वे अपनी शैक्षणिक स्थिति सुधार सकते हैं। सप्लीमेंट्री परीक्षा, पुनर्मूल्यांकन जैसे विकल्प उन्हें फिर से बेहतर प्रदर्शन का मौका देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ विकल्पों के बारे में, जो परीक्षा में अपेक्षित अंक न आने पर आपकी मदद सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : freepik

सप्लीमेंट्री परीक्षा

सप्लीमेंट्री परीक्षा (Supplementary Exam) उन छात्रों के लिए एक दूसरा मौका होती है जो किसी एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं या बहुत कम अंक प्राप्त करते हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऐसे छात्रों को साल बर्बाद होने से बचाने के लिए कुछ समय बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करता है। इसमें छात्र उन्हीं विषयों की परीक्षा देते हैं जिनमें वे असफल हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : freepik
इस परीक्षा के लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होता है और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। यदि छात्र इस मौके का सही उपयोग करें तो वे उसी शैक्षणिक वर्ष में अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं।

4 of 7
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : freepik

पुनर्मूल्यांकन

पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) उन छात्रों के लिए विकल्प है जो यह मानते हैं कि उनकी उत्तरपुस्तिका की जांच सही तरीके से नहीं हुई है और उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले हैं। ऐसे छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें उनकी उत्तरपुस्तिका को फिर से जांचा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : freepik
पुनर्मूल्यांकन का आवेदन रिजल्ट आने के कुछ ही दिनों बाद शुरू हो जाता है और इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है, साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होता है। यदि उत्तरों के मूल्यांकन में कोई गलती पाई जाती है तो अंक बढ़ाए जाते हैं, जिससे छात्र की मेरिट और आगे के विकल्पों में सुधार हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Uttarakhand Board Result 2025 - फोटो : freepik

नया शैक्षणिक वर्ष  

अगर आपने कुछ विषयों में बहुत खराब प्रदर्शन किया है और सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी सफल नहीं होते, तो आप अगले शैक्षणिक वर्ष में उसी कक्षा में फिर से उपस्थित होकर परीक्षा दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
UK Board Result 2025 - फोटो : freepik

एक विषय में सुधार परीक्षा

कुछ मामलों में छात्र किसी विशेष विषय में सुधार (Improvement Exam) के लिए परीक्षा दे सकते हैं। अगर आपका एक या दो विषय में कम अंक आए हैं, तो आप सुधार परीक्षा का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें