फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2020: नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु, जानिए कैसे करनी है तैयारी

Mon, 16 Mar 2020 05:25 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
परीक्षार्थी - फोटो : amar ujala
UGC NET 2020: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च यानी आज से शुरू हो गई है। 15 से लेकर 20 जून के बीच एनटीए नेट की परीक्षा करायेगा। योग्य अभ्यर्थी नेट-जेआरएफ के लिए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: विशेषज्ञों से जानिए कैसे करनी है हिंदी के लिए तैयारी? कौन-सी किताबें हैं जरूरी 
 
विज्ञापन

2 of 5
UGC NET
यूजीसी- नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलते हैं। अगर आप यूनिवर्सिटी में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, तो नेट में सफलता हासिल करना आपके लिए बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: जानिए कैसे करनी है नेट की तैयारी
विज्ञापन

3 of 5
UGC NET
क्या है नेट की आधिकारिक वेबसाइट?
ugcnet.nta.nic.in 

आवेदन की आखिरी तारीख
16 अप्रैल 2020

नेट के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मई तक उपलब्ध हो जाएंगे। 5 जुलाई को नेट की परीक्षा का रिजल्ट आएगा।
 

4 of 5
nta ugc net 2019 - फोटो : amar ujala
ऐसे करें UGC NET 2020 के लिए आवेदन
-सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन पर जाएं।
- यहां आपसे जो जानकारी मांगी जाएगी उसे भरें और सबमिट करें।
- सिस्टम जेनरेटेड एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें। यह नंबर मेल और एसएमएस के जरिए आप पर पहुंच जाएगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको फोटो व स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करते ही आपका एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Net
नेट में अलग-अलग विषय के लिए तैयारी करते हुए आपको सिलेबस को ध्यान से पढ़ना होता है। नेट के दूसरे पेपर में विषय पर आधारित ही सवाल आते हैं लेकिन ये सवाल बेहद ट्रिकी होते हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने विषय की गहराई से पढ़ाई की होती है वो ही इन सवालों को समझ पाते हैं। नेट की परीक्षा के लिए आपको करेंट अफेयर के साथ ही विषय पर आधारित पढ़ाई भी ध्यानपूर्वक और गहराई से करनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें