फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TANCET 2022: प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए आखिरी मौका, टेनसेट के लिए 18 तक करें आवेदन

Mon, 18 Apr 2022 08:31 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TANCET 2022 Registration: हर साल टीएन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022, तमिलनाडु राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के तहत उम्मीदवारों को MBA, MCA, ME, MTech, MArch और M. Planing जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 4
TANCET Registration 2022
TANCET Registration 2022: तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 (TANCET 2022) के लिए पंजीकरण विंडो सोमवार, 18 अप्रैल, 2022 को बंद होने वाली है। अन्ना विश्वविद्यालय के नेतृत्व में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर चल रही है। हर साल तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022, तमिलनाडु राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित संस्थानों जैसे अन्नामलाई विश्वविद्यालय, अन्ना विश्वविद्यालय के कॉलेजों और क्षेत्रीय परिसरों में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। इस परीक्षा के तहत उम्मीदवारों को MBA, MCA, ME, MTech, MArch और M. Planing जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। 

 

विज्ञापन

2 of 4
सरकारी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

TANCET 2022 प्रवेश परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

  • तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आयोजन की तारीख : 14 और 15 मई, 2022
  • टेनसेट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का प्रारंभ : 30 मार्च, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 18 अप्रैल, 2022
  • टेनसेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की स्थिति जांचने की समयावधि : अप्रैल 2022
  • टेनसेट एडमिट कार्ड की उपलब्धता : 02 मई, 2022
  • टेनसेट परीक्षा के लिए संभावित उत्तर कुंजी : मई 2022
  • टेनसेट परीक्षा परिणाम की घोषणा की संभावित तारीख : मई 2022
  • डाउनलोड करने के लिए मार्कशीट की उपलब्धता : मई और जून 2022 तक
  • तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की काउंसलिंग की शुरुआत : मई और जून 2022

 

विज्ञापन

3 of 4
TANCET Registration 2022 - फोटो : source

TANCET 2022 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. टेनसेट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए सरल चरणों से गुजरना होगा।
  2. तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर लॉग ऑन करें। 
  3. अब होम पेज पर पंजीकरण लिंक देखें और उस पर क्लिक करें। यह आपको आवेदन पत्र पर पुनर्निर्देशित करेगा।
  4. आवेदन पत्र में पूछे गए विवरण भरना शुरू करें और ऑनलाइन मोड में आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
  5. सभी विवरण जमा करें और पुष्टीकरण पृष्ठ देखें। 
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रति प्रिंट करें।

 

विज्ञापन

4 of 4
TANCET Registration 2022

TANCET 2022 प्रवेश परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. उम्मीदवार का जन्म प्रमाण पत्र
  2. उम्मीदवार की ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर
  3. कक्षा 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
  4. कक्षा 12वीं या समकक्ष डिप्लोमा की मार्कशीट, प्रवेश पत्र या पंजीकरण संख्या
  5. राष्ट्रीयता और मूल निवास का प्रमाण-पत्र
  6. आरक्षित वर्ग के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / या ईडब्ल्यूएस आदि श्रेणी के प्रमाण-पत्र
  7. अन्य दस्तावेज में जैसे निर्धारित साइज में स्कैन किए गए फोटो, हस्ताक्षर आदि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें