फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SUCCESS STORY: छोटे से कमरे से शुरू की कंपनी, आज हैं 34 हजार करोड़ के मालिक

Tue, 28 Feb 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फोर्ब्स ने इन्हें इंडिया का सबसे युवा अरबपति घोषित किया है। इन्होंने अपने दम पर 34 हजार करोड़ की कंपनी स्थापित की है। हम बात कर रहे हैं रियल एस्टेट और हाउसिंग फाइनेंस की जानी-मानी कंपनी इंडिया बुल्स के मालिक समीर गहलोत की।
विज्ञापन

2 of 5
समीर ने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर काम करने अमेरिका चले गए। अमेरिका में दो साल काम करने के बाद वह वापस भारत लौटे ताकि परिवार का बिजनेस ज्वाइन कर सकें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

3 of 5
जब वह वापस भारत लौटे तभी उन्हें एक कंपनी के बिकने की बात पता चली। समीर ने बिना कोई देर किए अपने दोस्त राजीव रट्टन के साथ मिलकर वो कंपनी खरीद ली। उन्होंने दिल्ली के हौज खास में एक टिन की छत वाले छोटे से दुकान से कंपनी का काम शुरू किया।

4 of 5
एक साल तक मेहनत करने के बाद वह कंपनी भारत की पहली इंटरनेट बेस्ड ब्रोकरेज सर्विसेस कंपनी बनी। उन्होंने अपनी कंपनी का नाम इंडिया बुल्स फाइनेंशियल सर्विसेस रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज इंडिया बुल्स देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन और रिटेल ब्रोकरेज फर्म है। समीर गहलोत सिर्फ 42 साल के हैं और भारत के ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं। उनकी निजी संपत्ति तकरीबन 8 हजार करोड़ आंकी गई थी। इंडिया बुल्स में लगभग 7 हजार लोग काम करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें