फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल की उम्र में बना IAS, लेकिन खास वजह से छोड़ दी नौकरी

Tue, 13 Sep 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोमन सैनी राजस्थान के कोटपुतली तहसील के छोटे से गांव रायकरनपुर के निवासी हैं। बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी रोमन ने 16 साल की उम्र में रोमन ने प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज AIIMS की परीक्षा पास कर ली थी।
विज्ञापन

2 of 6
लेकिन रोमन बस यहीं रुकने वाले नहीं थे 22 साल की उम्र में IAS की कठन परीक्षा पास करके वो 23 साल की उम्र में प्रशासनिक सेवक बन गए। उन्होंने इस परीक्षा में पूरे देश में 18वां रैंक हासिल किया था।
विज्ञापन

3 of 6
रोमन का मन IAS बनकर भी नहीं लगा। उन्हें लगा कि देश में कुछ बच्चे ऐसे हैं जो पढ़ने में बहुत अच्छे हैं लेकिन सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से वो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाते। 

4 of 6
रोमन ने उन्हीं छात्रों के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर UNACADEMY नाम का एक संस्थान बनाया। उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग शुरू की और छात्रों का मार्गदर्शन करना शुरू किया।
विज्ञापन

5 of 6
यूट्यूब पर भी रोमन के वीडियोज से हजारों छात्रों का मार्गदर्शन होता है। पढ़ाने के जुनून के चलते रोमन ने IAS की नौकरी छोड़ दी और छात्रों का मार्गदर्शन करना ज्यादा उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज जहां लोग पैसे और पावर के पीछे भागते हैं वैसे दौर में नौकरी छोड़कर छात्रों के कल्याण के लिए कुछ करना बहुत हिम्मत की बात है। उनका सपना है कि मुफ्त शिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़े जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों की मदद हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें