करोड़पति बिजनेस बनना हर किसी का सपना, पर इसके लिए अगर आप ये पांच फंडे अपनाएं तो जिंदगी में कभी असफल नहीं होंगे, जानने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 7
success
- फोटो : success
अगर आपके आइडिया में दम है तो फिर आपकी सफलता को कोई नहीं रोक सकता है। यह कहना है नौकरीपेशा से बिजनेसमैन बने अश्वनी शर्मा का। अश्वनी शर्मा का सफर संघर्ष से जुड़ा है। अश्वनी सोलन के पास एक छोटे से गांव जौलाजी के रहने वाले है। उनकी पढ़ाई लिखाई भी सोलन के इसी गांव के सरकारी स्कूल में हुई। 12वीं तक शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन सोलन के सरकारी कालेज से की।
विज्ञापन
3 of 7
success
अश्वनी बताते हैं कि उनको साइंस पसंद थी लेकिन साइंस स्ट्रीम लेने पर खर्च ज्यादा था। इसी वजह से उन्होंने आर्ट संकाय में प्रवेश लिया। अश्वनी शर्मा ने बताया कि वर्ष 2002 में पिता स्वर्गीय इंदरदत्त शर्मा का देहांत हो गया। घर में तीन भाई थे और तीनों ही बेरोजगार। क्या करते सवाल सामने था? ऐसे में उन्होंने ठाना कि पढ़ाई भी करेंगे और जॉब भी। उन्होंने यहीं मार्केटिंग की जॉब शुरू की और कालेज में पढ़ाई करते रहे।
4 of 7
Success Mantra
कई बार ड्रामेटिक में राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग भी लिया। धीरे धीरे काम बेहतर होने लगा और उनको 2006 में अच्छी कंपनी में आफर मिल गया। वर्ष 2009 में एक आईटी कंपनी में बिजनेस डवलपमेंट के लिए मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया और फिर धीरे धीरे यहीं से उनको कई देशों में जाने का मौका मिला। थाईलैंड, मलेशिया और दुबई जैसे देशों में जाने का मौका मिला। यहीं उनकी मुलाकात एक दोस्त रजत से हुई।
विज्ञापन
5 of 7
success
उन्होंने बताया कि जब वह दुबई के एक ट्रिप पर थे तो घर से एक मैसेज आया और उसके बाद उनका फोन बंद हो गया। वह काफी परेशान हुए और जब रजत से इस बात की चर्चा की। फिर उनको दुबई में कुछ पिंक कैब दिखाई दीं जिनको महिलाएं चलाती थीँ। बस वहीं से आइडिया जन्मा और वहीं से शुरुआत हो गई अपने बिजनेस की।
विज्ञापन
6 of 7
सफलता
- फोटो : source
अश्वनी ने बताया कि आइडिया तो था पर उसे उनकी अंतिम कंपनी के बास वेबकैम सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक शरद कामरा ने सपोर्ट किया तो उनका हौसला बढ़ गया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस कंपनी को वह विश्व स्तर की कंपनी बना दें।
कामयाबी के टिप्स
हमेशा लगन और मेहनत से कीजिए काम। आपका कोई भी आइडिया यूनीक होना चाहिए। असफलता हमेशा सफलता की ओर ले जाती है। जितना जरूरी आइडिया है उतना ही आवश्यक है फंड।