फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक या दो नहीं, हर वक्त 11 स्मार्टफोन लेकर चलते हैं ये दादा जी, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

Fri, 10 Aug 2018 01:17 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pokemon Go
वीडियो गेम की लत एक बार लग जाए तो उससे पीछा छुड़ाना मुश्किल है। बच्चों को तो डांट-डपट कर फिर भी सुधारा जा सकता है। मगर बुजुर्गों को कोई कैसे समझाए! ताइवान के ये दादा जी अपनी इस लत की वजह से चर्चा में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Pokemon Go
ताइवान की राजधानी ताइपे में रहने वाले चेन सैन युआन जब भी घर से बाहर निकलते हैं, अपने साथ एक या दो नहीं बल्कि 11 स्मार्टफोन्स लेकर निकलते हैं। वह बकायदा अपनी साइकिल पर इसे अटैच करते हैं और चार्जर भी साथ रखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Pokemon Go
युआन इतने सारे फोन पर पोकेमॉन गो खेलते हैं। इस खेल में खिलाड़ियों को पोकेमॉन पकड़ने होते हैं। इस खेल के प्रति इनकी दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कई दफा यह खेल के चक्कर में रातभर घर से बाहर रहते हैं और सुबह 4 बजे घर पहुंचते हैं।

4 of 5
Pokemon Go
युआन का कहना है कि दो साल पहले उनके पोते ने उन्हें यह वीडियो गेम खेलना सिखाया था। उन्होंने कहा वह इस गेम पर इसलिए अपना ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि वह भूलने की बीमारी अलजाइमर के शिकार ना हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pokemon Go
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि पोकेमॉन गो खेलने के शौक की वजह से महीने में 1,165 यूरो यानी करीब 92 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। यही नहीं, वेबसाइट 'मेट्रो यूके' की रिपोर्ट के अनुसार अब वह अपने स्मार्टफोन के 'जखीरे' को 11 से बढ़ाकर 15 तक करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें