फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: एक दिलेर सिख, जिसने अकेले बचाई थी 65 लोगों की जान, दंग कर देगा इनका जज्बा

Sun, 17 Jun 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
जसवंत सिंह गिल
इस सिख की दिलेरी को सलाम कीजिए, जिसने बहादुरी दिखाते हुए अकेले 65 लोगों को मौत के मुंह से बचाया था, दंग रह जाएंगे इनका जज्बा देखकर। ये हैं  'द हीरो ऑफ रानीगंज' अमृतसर के इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की, जिन्होंने अकेले जान की परवाह किए बिना 6 घंटे में 65 लोगों की जिंदगी बचाई थीं। पूरी दुनिया उनका ये कारनामा देखकर हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन

2 of 8
'द हीरो ऑफ रानीगंज' जसवंत सिंह गिल
बात 1989 की है, यह हादसा अब तक के कोयला खदानों में हुए सबसे बड़े हादसों में से एक था। वहीं, इस हादसे में दिलेरी दिखाने वाले इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का नाम 29 साल बाद 'लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड' में दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड में नाम दर्ज करते हुए यह बताया गया है कि आज तक दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं हुआ, जिसने अकेले किसी कोयले की खान में फंसे इतने लोगों को बचाया हो।
विज्ञापन

3 of 8
'द हीरो ऑफ रानीगंज' जसवंत सिंह गिल
13 नवंबर 1989 को रानीगंज के महाबीर खदान (पश्चिमबंगाल) में कोयले से बनी चट्टानों को ब्लास्ट कर तोड़े जाने के दौरान वाटर टेबल की दीवार में क्रैक आ गया और पानी तेजी से इन दरारों से बहने लगा। इस कारण वहां काम कर रहे 220 लोगों में से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जो लोग लिफ्ट के पास थे, उन लोगों को जल्दी से बाहर खींच लिया गया, लेकिन वहां 65 लोग फंसे रह गए थे।

4 of 8
'द हीरो ऑफ रानीगंज' जसवंत सिंह गिल
इस हादसे के वक्त जसवंत सिंह गिल बतौर एडिशनल चीफ मायनिंग इंजीनियर वहां पोस्टेड थे। जब जसवंत को इस हादसे की खबर लगी तो उन्होंने अपनी जान की फिक्र किए बिना तुरंत उस पानी से भरी खदान में जाने का फैसला किया। गिल ने सबसे पहले वहां मौजूद अफसरों की मदद से पानी को पम्प के जरिए बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन ये तरीका कारगर नहीं रहा।
विज्ञापन

5 of 8
'द हीरो ऑफ रानीगंज' जसवंत सिंह गिल
इसके बाद उन्होंने वहां कई बोर खोदे, जिससे खदान में फंसे मजदूरों तक जिंदा रहने खाना-पीना पहुंचाया जा सके। तब उन्होंने एक 2.5 मीटर का लंबा स्टील का एक कैप्सूल बनाया और उसे एक बोर के जरिए खदान में उतारा। जसवंत राहत और बचाव की ट्रेनिंग ले चुके थे। इसलिए वे उस माइन में उतरे। कई लोगों ने और सरकार ने इस बात का विरोध भी किया, लेकिन जसवंत ने किसी की बात मानते हुए रेस्क्यू जारी रखा।
विज्ञापन

6 of 8
'द हीरो ऑफ रानीगंज' जसवंत सिंह गिल
उनके दिए आइडिया से खदान में से एक-एक कर लोगों को उस कैप्सूल के जरिए 6 घंटे में बाहर निकाल लिया गया। जब तक सभी 65 लोगों को खदान से बाहर नहीं निकाल लिया गया, जसवंत खुद बाहर नहीं आए। इस बहादुरी के बलए 2 साल बाद 1991 में जसवंत को इंडियन गवर्नमेंट की तरफ से प्रेसिंडेट रामास्वामी वेंकटरमन के हाथों सिविलियन गेलेन्ट्री अवार्ड ' सर्वोंत्तम जीवन रक्षक पदक' दिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
'द हीरो ऑफ रानीगंज' जसवंत सिंह गिल
साथ ही कोल इंडिया ने उनके सम्मान में 16 नवंबर को 'रेस्क्यू डे' डिक्लेयर किया। गिल के बनाए कैप्सूल मैथड कई देशों के द्वारा इस्तेमाल किया गया। 2010 में चिली में इस कैप्सूल का इस्तेमाल हुआ था। गिल को इस बेहतरीन सेवा के लिए इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा 2013 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, टाटा ग्रुप की तरफ से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और कई राज्यों तथा संस्थाओं द्वारा उनको पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

8 of 8
akshay kumar
गिल बताते हैं तो उन्होंने जो कैप्सूल तैयार किया था, वह भी पहली बार बना और दुनिया भर में देश इस विधि को इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि जसवंत सिंह गिल की इसी बहादुरी को लेकर अक्षय कुमार ने बॉयोपिक कैप्सूल गिल (ब्लैक डायमंड) का निर्माण कर रहे हैं, जो इस साल 16 नवंबर को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें