क्या आपने कभी सोचा है एमेजन में हजार रुपये का नौकरी करने वाला कोई शख्स कुछ ही समय में लाखों कमा सकता है। जी हां ऐसा संभव है लेकिन हमें बस सही मौके की जरूरत होती है, उसके बाद सही वक्त पर पूरी लगन से मेहनत की जाए तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
पढ़ें- मुफ्त में देश घूम आया इलाहाबाद का युवक, तरीका बेहद अनोखा
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आज हम बात कर रहे हैं जयपुर के रघुवीर सिंह चौधरी की। रघुवीर एमेजन में डिलिवरी ब्वॉय का काम करते थे और सैलरी के तौर पर उन्हें सिर्फ 9,000 रुपये महीने मिलते थे। लेकिन आज रघुवीर लाखों कमाते हैं। दरअसल जयपुर जैसे छोटे शहर में ऑनलाइन खाने पीने की चीजे डिलीवर करने की सुविधा नहीं है और इसी कमी को पूरा करने के लिए रघुवीर ने लोगों के घरों तक चाय-नाश्ता डिलिवर करने का स्टार्टअप शुरू किया है।
विज्ञापन
3 of 6
amezon
जयपुर के रघुवीर सिंह चौधरी आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से आते हैं। उनके घर की हालत इतनी अच्छी नहीं थी कि वे स्कूल खत्म करने के बाद आगे की पढ़ाई कर पाते। इसलिए मजबूरी में उन्हें डिलीवरी ब्वॉय का काम करना पड़ा
4 of 6
रघुवीर साइकिल चलाकर घर-घर सामान डिलीवर करने जाते थे। दिन भर साइकिल चलाते-चलाते वह थक जाते थे। इसके बाद उन्हें चाय की जरूरत पड़ती थी। लेकिन चाय की अच्छी दुकान ढूंढ़ने में उन्हें दिक्कत होती थी। रघुवीर को हर दिन इस स्थिति का सामना करना पड़ता था। उन्होंने सोचा कि मेरी ही तरह न जाने कितने लोग होंगे जिन्हें अच्छी चाय पीने की इच्छा होती होगी और वे चाय नहीं पी पाते होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
अपनी पहली सैलरी से रघुवीर ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया। उसके बाद एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा। उन्होंने एक ऐप भी तैयार करवा लिया और थोड़े से प्रचार से ही चाय की डिलिवरी करने लगे। उन्होंने अमेजन की डिलिवरी बॉय की नौकरी छोड़ दी। ऐप के साथ ही वह वॉट्सऐप और फोन से भी चाय के ऑर्डर लेने लगे। रघुवीर इस बात से वाकिफ नहीं थे कि उनका आइडिया कितना सफल होगा, लेकिन उनकी चाय और डिलिवरी इतनी अच्छी होती है कि हर दुकान वाला उनसे ही चाय मंगाने लगा। जिस क्वॉलिटी की चाय वह डिलिवर करते हैं वैसी चाय मार्केट में मिलना मुश्किल होता है।
शुरू में उन्होंने अपने तीन दोस्तों के साथ यह काम शुरू किया था। आज जयपुर में रघुवीर के चार चाय के सेंटर हैं, जहां से वह चाय की डिलिवरी करते हैं। हर दिन उन्हें 500 से 700 चाय के ऑर्डर मिलते हैं। इससे हर महीने उन्हें 1 लाख से ज्यादा की कमाई होती है।
रघुवीर सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो तमाम तरह की मुश्किलों से गुजरते हुए भी हौसले का दामन नहीं छोड़ते हैं।