पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार, 19 फरवरी, 2021 को किया गया। विश्वविद्यालय के चांसलर होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। समारोह में विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके 2,535 विद्यार्थियों को उनकी उपाधियां प्रदान की गई। इस मौके पर विश्व भारती के रेक्टर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आइए जानते हैं इस विश्वविद्यालय के बारे में कुछ रोचक जानकारियां...