फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards: पद्मश्री या पद्म भूषण नहीं, पहले इन नामों से जाने जाते थे ये पुरस्कार

Mon, 27 Jan 2020 03:14 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पद्म पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। पद्म पुरस्कार यानी पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण... ये तीनों भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत से इनका ये नाम नहीं है? पहले इन पुरस्कारों को दूसरे नामों से पुकारा जाता था। आइए जानते हैं क्या थे वो नाम।
विज्ञापन

2 of 6
पद्म पुरस्कार और भारत रत्न (फाइल फोटो) - फोटो : padmaawards.gov.in

पहले जानें पद्म पुरस्कारों के बारे में

  • भारत सरकार ने देश के दो सर्वोच्च नागरिक सम्मान - भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों की शुरुआत अब से 66 साल पहले वर्ष 1954 में की थी।
  • इन पुरस्कारों से देश-विदेश के उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने किसी क्षेत्र में कोई प्रतिष्ठित व असाधारण कार्य किया हो, जिसमें लोक सेवा का तत्व जुड़ा हो।
विज्ञापन

3 of 6
republic day - फोटो : रवि बत्रा
  • हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। फिर मार्च या अप्रैल में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।
  • सामान्यत: मरणोपरांत ये पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान नहीं है। लेकिन कुछ विशिष्ट मामलों में सरकार के पास ये निर्णय लेने का पूरा अधिकार है।

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
  • नियम के अनुसार, किसी को अगर वर्तमान में पद्मश्री दिया गया है, तो फिर उसे पद्म भूषण या पद्म विभूषण अब से पांच साल बाद ही दिया जा सकता है। लेकिन यहां भी कुछ विशिष्ट मामलों में पुरस्कार समिति छूट दे सकती है।
  • जिस दिन समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सम्मान दिया जाता है, उसके बाद सभी विजेताओं के नाम भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Padma Awards
  • इस बार भी 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार कुल 141 पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिनमें से चार दो-दो लोगों को संयुक्त रूप से दिए जा रहे हैं।
  • 141 में से 118 पद्म श्री, 16 पद्म भूषण और 7 पद्म विभूषण हैं। 33 महिलाएं हैं, 18 विदेशी नागरिक, एनआरआई या ओसीआई और 12 लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। 

आगे पढ़ें.. क्या थे पुरस्कारों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Padma Awards
  • 1954 में जब भारत रत्न के साथ पद्म पुरस्कारों की शुरुआत हुई, तब सिर्फ पद्म विभूषण नाम अस्तित्व में आया था। पद्मश्री और पद्म भूषण नहीं।
  • पद्म विभूषण के अंतर्गत ही पहला वर्ग, दूसरा वर्ग और तीसरा वर्ग के नाम से विजेताओं को सम्मान दिया जाता था।
  • हालांकि ये नामकरण सिर्फ एक साल ही चलन में रहा। फिर 8 जनवरी 1955 को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी अधिसूचना में इन पुरस्कारों को पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण नाम दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें