बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्च और अप्रैल में बोर्ड परीक्षाएं
सीबीएसई पहले ही घोषणा कर चुका है कि कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 02 मार्च से शुरू होंगी। वहीं, सैद्धांतिक परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी, जो अप्रैल मध्य तक चलेंगी। गुजरात में प्रायोगिक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हो रही हैं। एनआईओएस बोर्ड की परीक्षाएं छह अप्रैल से शुरू होंगी। देश-दुनिया में सबसे बडे़ यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी मार्च से लेकर अप्रैल तक चलेंगी। बिहार बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, जबकि एमपी बोर्ड की भी जल्द समाप्त होने वाली हैं। वहीं, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के द्वारा ICSE और ISC सेमेस्टर दो की परीक्षा अप्रैल, 2022 के आखिरी हफ्ते में शुरू की जाएगी।