भारत के राजचिह्न को सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है। राजचिह्न में चार सिंह हैं, पर इसमें से सिर्फ तीन ही दिखाई देते हैं। एक सिंह आकृति के पीछे छिप जाता है। राजचिह्न के निचले हिस्से पर आर्दश वाक्य 'सत्यमेव जयते' लिखा है। यह आदर्श वाक्य मुण्डकोपनिषद से लिया गया है। भारत सरकार ने राजचिह्न को 26 जनवरी 1950 को अपनाया था। आज हम आपको बताएंगे भारत के राजचिह्न के बारे में कई दिलचस्प बातें...