फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे फल, एक की कीमत आठ लाख रुपये से भी ज्यादा

Sun, 02 Feb 2020 11:58 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया के महंगे फल - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आपने अब तक सबसे महंगा फल कौन सा खाया है और कितनी कीमत का? अंगूर, आम, तरबूज जैसे फलों की सबसे ज्यादा कीमत क्या सुनी है? शायद वह कीमत हजारों में ही हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे फल मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों में है। यहां हम आपको बता रहे हैं दुनिया के ऐसे ही पांच सबसे महंगे फलों के बारे में। आइए जानते हैं क्या हैं उनके नाम, कितनी है कीमत और कहां होती है इनकी खेती।
विज्ञापन

2 of 6
लॉस्ट गार्डन पाइनेपल - फोटो : heligan.com

लॉस्ट गार्डन पाइनेपल्स

  • ये अनानास की एक प्रजाति है जिसकी खेती इंग्लैंड के लॉस्ट गार्डन ऑफ हेलिगन में की जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉस्ट गार्डन में होने वाले अनानास दुनिया में सबसे महंगे होते हैं।
  • इस अनानास को ग्रीनहाउस में उगाया जाता है। इस एक अनानास की कीमत 1600 डॉलर (करीब 1.14 लाख रुपये) होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
टमैगो मैंगो - फोटो : Social Media

टमैगो मैंगोज

  • ये आम की एक प्रजाति है। नाम है - टमैगो मैंगो। टमैगो का मतलब होता है 'एग ऑफ द सन'। दरअसल ये आम एक बड़े अंडे की तरह दिखता है। 
  • इनकी पैदावार जापान में होती है। लेकिन इनकी खेती सिर्फ ऑर्डर मिलने पर ही की जाती है। क्योंकि ये काफी महंगा होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ये एक आम करीब 2.14 लाख रुपये में बिक चुका है। 

4 of 6
डेंसुके वॉटरमेलन - फोटो : Social Media

डेंसुके वॉटरमेलन

  • ये बेहद खास तरह का तरबूज है, जो काले रंग का होता है। इस तरबूज का औसत वजन करीब 11 किलो होता है।
  • इस तरबूज की खेती जापान के उत्तर-पूर्व में स्थित आइसलैंड में की जाती है। इसकी कीमत भी लाखों में है।
  • साल 2008 इस तरबूज की नीलामी की गई थी। तब एक तरबूज 6100 डॉलर में नीलाम हुआ था। अभी के अनुसार इसकी कीमत देखी जाए तो करीब 4.35 लाख रुपये से ज्यादा।
विज्ञापन

5 of 6
रूबी रोमन ग्रेप्स - फोटो : Social Media

रूबी रोमन ग्रेप्स

  • एक खास प्रजाति के अंगूर। इनका आकार आमतौर पर मिलने वाले अंगूर से काफी बड़ा होता है।
  • इनकी खेती की शुरुआत भी जापान के इशिकावा प्रीफेक्चर में की गई थी। वहां पहली बार साल 2008 में ये अंगूर उगाए गए थे।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत 910 डॉलर (करीब 65 हजार रुपये) है। खबर आई थी कि 2016 में रूबी रोमन ग्रेप्स की नीलामी की गई थी। तब इसका एक गुच्छा 11,400 डॉलर (करीब 8.14 लाख रुपये) में बिका था।
विज्ञापन

6 of 6
युबारी मेलन - फोटो : Social Media

युबारी मेलन

  • युबारी मेलन खरबूजे की एक प्रजाति है। न सिर्फ खरबूजों के मामले में, बल्कि दुनिया के किसी भी फल की तुलना में ये सबसे महंगा होता है। 
  • इसकी खेती जापान के सप्पापोरो के पास स्थित होक्काइडो द्वीप में की जाती है। कहते हैं कि जापान में जब किसी को बहुत ही महंगा तोहफा देना होता है, तो वे एक-दूसरे को ये खरबूजा भेंट करते हैं।
  • साल 2014 में एक जोड़ा युबारी मेलन 26,000 डॉलर (करीब 16.64 लाख रुपये) में नीलाम किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next