फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक ध्यान दें : केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले 01 अप्रैल से होंगे शुरू, इस कक्षा में मिलेगा प्रवेश

Tue, 30 Mar 2021 08:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इस बार दाखिले 01 अप्रैल, 2021 से शुरू हो रहे हैं
  • ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है
विज्ञापन
1 of 4
केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले शुरू - फोटो : Amar Ujala Graphics
सभी अभिभावक अपने नौनिहालों को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयत्न करते हैं। अक्सर उनकी ख्वाहिश रहती है कि उनके बच्चों को भी केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश मिल जाए। इसके लिए वे हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन अभिभावकों को जिस पल का इंतजार रहता है, वह है केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले शुरू होने का। तो फिर समझ लीजिए आपका इंतजार अब खत्म हो गया है।
शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार दाखिले 01 अप्रैल, 2021 से शुरू हो रहे हैं। यहां इस खबर में केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से जानकारी दी गई है कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 01 अप्रैल, 2021 से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 4
केंद्रीय विद्यालय कोदागू का नया भवन - फोटो : twitter
कक्षा-1 में बच्चों के दाखिला आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2021 तय की गई है। यानी कि अभिभावकों के पास सिर्फ 19 दिन का समय है। अपने बच्चों का केंद्रीय विद्यालय दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावक 19 अप्रैल, 2021 को शाम सात बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि दूसरी कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण 08 अप्रैल, 2021 को सुबह 08 बजे से 15 अप्रैल, 2021 को शाम 04 बजे तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
kv sports - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा-1 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में और कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएगी। कक्षा-2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिले संबंधित स्कूल में सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेंगे। केंद्रीय विद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
KVS Admission
इसके अलावा अभिभावक केवीएस के एंड्रॉयड मोबाइल एप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पहली कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण पत्र केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिल विद्यार्थियों के विवरण सूची जारी की जाएगी। यदि पहली सूची जारी होने के बाद सीट खाली रहती हैं तो दूसरी और तीसरी सूची जारी भी जारी की जाती है। ध्यान दें कि सूची प्रत्येक केंद्रीय विद्यालयों द्वारा kvs.gov.in वेबसाइट के अपने पेज पर जारी की जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें