हर पर्यटक का ख्वाब एक बार लद्दाख जाने का हमेशा ही रहता है। जम्मू कश्मीर से अलग होकर अब लद्दाख एक नया केंद्र शासित प्रदेश बन चुका है। गर्मियों की छुट्टी के लिए घूमने की लिस्ट में लद्दाख का नाम सबसे ऊपर होता है। पहाड़ों पर बसा ये प्रदेश अपने आस-पास प्रकृति की सुंदरता समेटे हुए है। वहीं अगर वहां रहने वालों की बात की जाए तो उनका भी कोई जवाब नहीं है। ठंडे इलाके में एक आम जीवन व्यतीत करना अपने आप एक कला है। आइए जानते हैं देश के नए प्रदेश की खूबियां, कैसे हैं यहां के लोग, भाषा, रहन-सहन, खान-पान आदि। पढ़ें आगे...