जेईई मेन
- फोटो : अमर उजाला
JEE Main 2023: इस दस्तावेज के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
विद्यार्थियों को जेईई मेन जनवरी, 2023 परीक्षा के प्रवेश-पत्र का बेसब्री से इंतजार है। एनटीए द्वारा विद्यार्थियों को उनके परीक्षा शहर एवं परीक्षा दिनांक बता दी गई है। जिससे विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपनी आने-जाने की उचित व्यवस्था कर सकते हैं। परंतु विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने से पहले अपने पास ओरिजनल आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेन कार्ड, स्कूल आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक अथवा कोई अन्य स्वयं की फोटो आईडी आवश्यक रूप से तैयार रखनी चाहिए। क्योंकि गत वर्ष भी कई विद्यार्थी ऐसे देखने में आए थे, जिन्होंने ओरिजनल आईडी की जगह आईडी की फोटो कॉपी या मोबाइल में फोटो आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और उन्हें वहां परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।