बुधवार 8 जनवरी 2020 की सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में यूक्रेन का एक यात्री विमान बोइंग 737 (Boing 737) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ईरानी मीडिया के अनुसार, ये दुर्घटना विमान में तकनीकि खराबी के कारण हुआ, जिसमें विमान में सवार सभी 170 यात्रियों की मौत हो गई है।
विमान दुर्घटनाओं का इतिहास बड़ा अजीब रहा है। कभी बड़े हादसों के बाद भी विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। तो कभी हादसों ने सभी की जान ले ली। यहां हम आपको दुनिया के ऐसे 10 सबसे बड़े विमान हादसों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी। आगे उन हादसों के बारे में पढ़ें बढ़ते क्रम में।
9. ईरान
19 फरवरी 2003... ईरान के केमरेन के पास पहाड़ी इलाके में विमान हादसा हुआ था। इस विमान में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के जवान सवार थे। हादसे में सभी 275 लोगों की जान चली गई थी।
6. सऊदी अरब
19 अगस्त 1980... सउदी अरब की राजधानी रियाद से सउदिया एयरलाइंस के विमान 163 ने उड़ान भरी। इसके कुछ समय बाद ही विमान में आग लग गई। इस हादसे में सभी 287 यात्रियों समेत कुल 301 लोगों की मौत हुई थी।
4. पेरिस
3 मार्च 1974... पेरिस के पास के जंगल में टर्किश एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस पर सवार यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को मिलाकर सभी 346 लोग मारे गए थे।
3. भारत
12 नवंबर 1996... हरियाणा के चरखी दादरी के आसमान से गुजरते हुए सऊदी अरब और कजाखस्तान के विमान आपस में टकरा गए। इस भयंकर हादसे में 349 लोगों की जान गई थी।