Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी SUV कार Harrier के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने Tata Harrier के दाम में 45 हजार रुपये तक का इजाफा किया है। एसयूवी के सभी वेरियंट की कीमत में इजाफा किया गया है। Harrier के डार्क एडिशन की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। टाटा मोटर्स ने सितंबर में ही हैरियर का डार्क एडिशन लॉन्च किया था। वहीं कंपनी ने Harrier के डुअल टोन वेरिएंट के दाम सबसे कम बढ़ाए हैं। टाटा मोटर्स ने SUV Tata Harrier को 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद इसके सभी वेरिएंट के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Tata Harrier SUV Price
टाटा Harrier स्पेसिफिकेशन
Tata Harrier 5 सीटर SUV कार है। इसमें 1956 CC का डीजल इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है। इसकी लंबाई 4598 एमएम, चौड़ाई 1894 और व्हीलबेस 2741 है। यह केवल डीजल इंजन में ही आती है। वहीं जल्द ही टाटा इसका 7-सीटर वर्जन लाने वाली है और इसे ग्रेविटास के नाम से लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Harrier
- फोटो : Twitter
माइलेज और कीमत
Tata Harrier वेरियंट और फ्यूल टाइप के आधार पर 17 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 50 लीटर है। इस SUV कार की एक्स शोरूम कीमत 12.69 लाख से लेकर 16.25 लाख रुपये थी। जो अब बढ़कर 13.43 लाख से 17.30 लाख रुपये हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद हैरियर का डार्क एडिशन 16 लाख से 17.30 लाख रुपये में उपलब्ध है। पहले इसकी कीमत 15.55 लाख से 16.85 लाख रुपये के बीच में थी। ये कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।
4 of 6
Tata Harrier Price
- फोटो : Social
टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट की कीमत
वेरियंट नई कीमत पुरानी कीमत कितनी बढ़ोतरी
XE 13.43 लाख 12.99 लाख 44 हजार
XM 14.69 लाख 14.25 लाख 44 हजार
XT 15.89 लाख 15.45 लाख 44 हजार
XT Dark 16 लाख 15.55 लाख 45 हजार
XZ 17.19 लाख 16.75 लाख 44 हजार
XZ Dark 17.30 लाख 16.85 लाख 45 हजार
XZ ड्यूल टोन 17.30 लाख 16.95 लाख 35 हजार
विज्ञापन
5 of 6
Tata Harrier SUV
हैरियर की कुल बिक्री करीब 15 हजार
Tata Motors ने साल 2019 में Harrier की कुल 15,276 यूनिट की बिक्री की। जनवरी में लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री अच्छी खासी हुई। लेकिन बीते कुछ महीनों के दौरान इसकी बिक्री कुछ सुस्त रही। पिछले छह महीने में इसकी औसत प्रति माह बिक्री एक हजार यूनिट से कम रही है। टाटा ने जुलाई में 740, अगस्त में 635, सितंबर में 941 और अक्तूबर में 1,258 Harrier एसयूवी कारें बेची थीं। कुल मिलाकर जुलाई से दिसंबर के बीच 5,836 यूनिट हैरियर की बिक्री हुई।
Tata introduces sunroof for Harrier
- फोटो : Social
...तो इसलिए कम बिक रही हैरियर
हालांकि इस साल की शुरुआत में हैरियर जब लॉन्च हुई, तो इस सेगमेंट में बिक्री के मामले में यह काफी आगे थे। लेकिन लंबी वेटिंग और दूसरी कंपनियों के बेहतर विकल्प आने के बाद इसकी बिक्री में धीरे-धीरे कमी आती गई। इसके अलावा हैरियर में बिक्री में सबसे बड़ी अड़चन इसका केवल डीजल इंजन में होना भी रहा। वहीं इसका फायदा एमजी हेक्टर को मिला, क्योंकि हेक्टचर पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है।