आज पूरा देश भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) मना रहा है। पूरा देश उन सैनिकों को सलाम कर रहा है जिनके भरोसे पर लोग आजाद और महफूज महसूर करते हैं। जो देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए न अपने परिवार की फिक्र करते हैं न ही अपनी जान की। ये खास दिन भारत की थलसेना के नाम समर्पित है। इस साल पहली बार सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने परेड की सलामी ली। अब तक सेना प्रमुख सलामी लिया करते थे।
इस मौके पर हम आपको आपके देश की थलसेना की ताकत से रूबरू करा रहे हैं। आइए जानते हैं कि हमारी थलसेना कितनी ताकतवर है...