आपको क्या लगता है सफलता पाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी क्या है? आपके लिए सफलता के क्या मायने हैं? अगर आप खुद से यह प्रश्न पूछेंगे तो हर व्यक्ति के लिए इसका जवाब अलग हो सकता है। पर एक बात जिसपर सब सहमत होंगे। वो है खुद पर विश्वास। अगर आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे तो आप कभी सफलता हासिल नहीं कर पाएंगे। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे ही शख्स के बारे में, जिन्होंने खुद पर विश्वास किया और एक वेटर से लेकर आईएएस अधिकारी तक का सफर तय किया।