फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीटीईटी 2021: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, महज 15.08 फीसदी योग्य

Tue, 10 Aug 2021 09:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश टीईटी 2021 का परिणाम टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, एलटी, पंजाबी, शास्त्री, जेबीटी और उर्दू के लिए प्रकाशित किया गया है। एचपी टीईटी परीक्षा शिक्षकों के लिए एक पात्रता परीक्षा है और एचपीबीओएसई द्वारा दो बार आयोजित की जाती है। 

एचपी टीईटी परिणाम में महज 15.08% उत्तीर्ण
इस साल एचपी टीईटी परीक्षा 09 जून से 12 जून तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एचपी टीईटी परीक्षा 2021 का उत्तीर्ण प्रतिशत केवल 15.08 फीसदी दर्ज किया गया है। परीक्षा के लिए अपना नाम पंजीकृत कराने वाले 48,424 उम्मीदवारों में से केवल 6,516 उम्मीदवारों ने पात्रता परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की। 
विज्ञापन

2 of 4
results - फोटो : pti
यहां देख सकते हैं परिणाम
हालांकि, परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, लेकिन कभी-कभी उम्मीदवारों को अपना परिणाम चेक करते समय बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हम एचपी टीईटी 2021 के परिणामों की जांच करने के आसान और त्वरित तरीके साझा कर रहे हैं। उम्मीदवार एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट यानी hpbose.org पर भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
results - फोटो : pti
हिमाचल प्रदेश टीईटी 2021 परिणाम ऐसे देखें
  • एचपी टीईटी परिणाम 2021 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://hpbose.org/Home.aspx पर जाना होगा।
  • होम स्क्रीन पर ऊपर उपलब्ध 'TET जून 2021' विकल्प पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारियां, जैसे आवेदन संख्या / रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • एचपी टीईटी 2021 का परिणाम अपने आप स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उम्मीदवार अपना विवरण और रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • साथ ही उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का पीडीएफ प्रारूप डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
 
विज्ञापन

4 of 4
results - फोटो : pti
एचपी टीईटी परीक्षा दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें काम पर रखने से पहले अपने दस्तावेजों को सत्यापित करना होगा। प्रलेखन प्रक्रिया 2021 में अंतिम एचपीटीईटी परिणाम के आधार पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक शिक्षक के पद के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड जल्द ही नवंबर सत्र के लिए अधिसूचना जारी करने की संभावना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें