फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बन सकते हैं मानवाधिकार कार्यकर्ता, कहां मिलेगी सरकारी नौकरी

Mon, 25 Nov 2019 08:53 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
दुनिया के हर नागरिक को अच्छा खाना, साफ सुथरे माहौल, शिक्षा, इज्जत की जिंदगी जीने का अधिकार है। लेकिन ऐसी कई जगहें हैं जहां लोगों को ये मामूली मानव अधिकार भी नहीं मिल पाते। देश-दुनिया के नागरिकों को उनके हिस्से का हक दिलाने का काम करते हैं मानवाधिकार कार्यकर्ता (Human Rights Activist)।

इस क्षेत्र में करियर बनाकर कई सरकारी विभागों में नौकरी पाने का भी मौका है। ये कौन से विभाग हैं? इसमें करियर कैसे बना सकते हैं? कौन से कोर्सेज हैं? इस बारे में जानने के लिए आगे की स्लाइड्स देखें।
विज्ञापन

2 of 6
दुनियाभर में कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन हैं जो मानव अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। इन सभी में कानून और अधिकारों के जानकार लोगों की जरूरत पड़ती है। ताकि वे आम लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बता सकें, उनके लिए लड़ सकें। 
विज्ञापन

3 of 6

कैसे बन सकते हैं मानवाधिकार कार्यकर्ता

किसी भी संकाय से 12वीं करने के बाद सीधे मानवाधिकार में स्नातक तक सकते हैं। इसके अलावा स्नातक करने के बाद भी आपके पास मानवाधिकार कोर्सेज करने का विकल्प रहता है। हालांकि इसमें उन्हें आसानी होती है जिन्होंने आर्ट्स की पढ़ाई की हो। इसमें विद्यार्थी को सामाजिक न्याय, लिंग आधारित न्याय, बच्चों के लिए न्याय संबंधी क्षेत्रों की पढ़ाई कराई जाती है। साथ ही शोध, सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करना भी सिखाया जाता है।

आगे पढ़ें.. प्रमुख कोर्सेज

4 of 6
  • बैचलर डिग्री इन ह्यूमन राइट्स
  • बैचलर डिग्री इन सोशियोलॉजी
  • बैचलर डिग्री इन लॉ
  • डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स
  • पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स

प्रमुख संस्थान, आगे पढ़ें

विज्ञापन

5 of 6
बीएचयू - फोटो : BHU
  • बनारस हिन्दू विवि, वाराणसी (BHU)
  • भारतीय मानवाधइकार संस्थान, नई दिल्ली
  • मुंबई विवि, मुंबई
  • जामिया मिलिया इस्लामिया विवि, नई दिल्ली
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (IGNOU)

कहां मिलेगी सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
  • राज्य मानवाधिकार आयोग (State Human Rights Commission)
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission)
  • राष्ट्रीय एवं राज्य बाल आयोग (National and State Commission on Children)
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme)
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (United Nations Human Rights Commission)
  • रेड क्रॉस (Red Cross)
  • एशियन सेंटर फॉर ह्यूमन राइड्स डॉक्यूमेंटेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें