फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सूबे में कल से खुल रहे हैं तीसरी से लेकर पांचवीं तक के स्कूल, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का होगा पालन

Tue, 23 Feb 2021 05:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
स्कूल(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में तीसरी कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के स्कूल कल से खुल रहे हैं। यहां तीसरी से लेकर पांचवीं तक के स्कूलों को 24 फरवरी से खोला जाएगा। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है। स्कूलों में कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। ये निर्णय सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। तीसरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से लेकर 1:30 बजे तक होगा। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सूबे में पिछले साल मार्च से ही स्कूलों को बंद रखा गया है।

इसे भी पढ़ें-NEET PG 2021 : नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां से करें सीधे आवेदन

 
विज्ञापन

2 of 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
पूरे ग्यारह महीने बाद तीसरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्र कल से ऑफलाइन कक्षाएं ले सकेंगे। स्कूलों में आने के लिए छात्रों को अभिभावकों की लिखित अनुमति लानी होगी। तीसरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की कक्षाओं का संचालन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। छात्रों को फेस मास्क पहनना होगा और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।

इसे भी पढ़ें-IGNOU TEE December 2020 : जारी हुए रिजल्ट, इस तरह डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
स्कूल के छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
सूबे में पहले से ही छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खुल चुके हैं। छात्रों के लिए कक्षाओं का संचालन हो रहा है। बयान में कहा गया है कि हर स्कूल को तीन विंग में बांटा जाएगा। अगर किसी विंग में कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव निकलता है, तो उस विंग को दस दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा व पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा। अगर एक से ज्यादा विंग में छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो पूरे स्कूल को दस दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-APSET 2020: आंध्र प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट जारी, 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें