फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Teachers’ Day 2020: कोरोना काल में ऐसे मनाएं शिक्षक दिवस, ये हैं कुछ रोचक तथ्य

Sat, 05 Sep 2020 10:24 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिक्षक दिवस पर प्रेरक कथन - फोटो : Amar Ujala Graphic
Happy Teachers’ Day 2020: आज यानि 5 सितंबर को पूरे देश में टीचर्स डे मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है। यूनेस्को ने साल 1994 में 5 अक्टूबर को  इंटरनेशनल टीचर्स डे यानि अंतरराष्ट्रीय  शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत की थी। एक ऐसा दिन जब शिक्षा प्रदान करने वालों का सम्मान हो। रोचक बात यह है कि 'शिक्षक दिवस' विश्व के अधिकांश देशों में मनाया जाता है,  लेकिन सभी जगह अलग-अलग दिन निर्धारित किए हुए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
शिक्षक दिवस पर प्रेरक कथन - फोटो : Amar Ujala Graphic
कैसे और कब हुई अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत 
साल 1994 से ही यह मनाया जाता आ रहा है। शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भावी पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरुकता लाने के मकसद से इस दिन की शुरुआत की गई थी। इस वक्त विश्व भर के लगभग सौ देशों में यह दिवस मनाया जाता है। आज के दिन स्कूल-कॉलेजों आदि में अपने अध्यापकों के सम्मान में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं।

भारत में शिक्षक दिवस 
स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था।  इस कारण सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में भारत में 'शिक्षक दिवस ' मनाया जाता है।  आज के दिन बच्चें शिक्षकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। उन्हें अपने इच्छानुसार तोहफे देते हैं। वहीं इस दिन देशभर के मशहूर शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जाता है। हर साल यह पुरस्कार देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

 
 
विज्ञापन

3 of 4
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Pixabay/Amarujala
कहां मना पहला शिक्षक दिवस 
15 अक्टूबर, 1827 के दिन प्रेडो-I ने ब्राजील में प्रायमरी स्कूलों की स्थापना का आदेश दिया था। इसी दिन की याद में साउ पोलो के एक छोटे से स्कूल के कुछ शिक्षकों ने 15 अक्टूबर, 1947 को पहली बार शिक्षक दिवस का आयोजन किया था। धीरे-धीरे पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा और 1963 में आधिकारिक रूप में इस दिन को शिक्षक दिवस का दर्जा दे दिया गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
शिक्षक दिवस पर अनमोल विचार - फोटो : Pixabay/Amarujala
कोरोनाकाल में कैसे मनाएं शिक्षक दिवस 
कोरोना वायरस के कारण इस साल स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए है। जिसके कारण इस बार शिक्षक दिवस का रंग थोड़ा फीका हो गया है। आइए जानते हैं घर बैठे कैसे यादगार बना सकते हैं शिक्षक दिवस -

1.      शॉर्ट वीडियो बनाकर।

2.      ऑनलाइन क्लास में रोचक एक्टिविटी कर सकते हैं। 

3.       क्लास की खट्टी-मीठी यादें शेयर कर सकते हैं।

4.       कविता औऱ शायरी के माध्यम से भी अपने टीचर को खुश कर सकते हैं।

5.      अपनी टीचर का मनपसंद गाना गाकर वीडियो बनाकर भेज सकते हैं।

6.       सोशल मीडिया पर  कोई खास संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें