फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB इंटरव्यूवर के दिए सुझाव ने बदल दी जिंदगी, बिना कोचिंग के ऐसे बन गई UPSC टॉपर

Thu, 09 Jul 2020 03:33 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
upsc nidhi 83rd topper - फोटो : social media
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC- Union Public Service Commisiion) परीक्षा में हर साल लाखों परीक्षार्थी बैठते हैं। लेकिन कुछ ही उम्मीदवार ऐसे होते हैं जो अच्छी रैंक हासिल कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक शक्स की सफलता की कहानी बता रहे हैं, जिसके रास्ते में न जाने कितनी परेशानियां आईं लेकिन उसने हार नहीं मानी और यूपीएससी 2019 की परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कहानी है निधि सिवाच की। जब निधि ने यूपीएससी परीक्षा पास की उस वक्त उनकी उम्र मात्र 24 वर्ष थी।

आखिर किन रणनितियों को अपनाकर निधि बनीं टॉपर? किन-किन परेशानियों का करना पड़ा सामना? अभी उनकी पोस्टिंग कहां है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जाने के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 5
nidhi siwach - फोटो : social media
  • निधि सिवाच बेसिकली गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली हैं। और अपने माता-पिता की पहली औलाद हैं। 
  • निधि ने अपनी शुरुआती शिक्षा गुरुग्राम में ही रहकर पूरी की। मैकेनिकल इंजीनियरिंग से स्नातक करने के बाद उनकी नौकरी हैदराबाद में लग गई। 
  • हैदराबाद में दो साल काम करने के बाद भी निधि ने कभी सिविल सर्विसेस के बारे में नहीं सोचा। 
विज्ञापन

3 of 5
UPSC Civil Services Result
  • नौकरी में उनका मन नहीं लग रहा था और दूसरी तरफ उनके पिता शादी करने के लिए प्रेशर बना रहे थे।
  • निधि को इतनी जल्दी शादी नहीं करनी थी और उन्हें अपने जीवन का मकसद ढ़ूंढना था। 
  • वो देश की सेवा करना चाहती थी। इसलिए वे एएफसीएटी (AFCAT) परीक्षा में बैठीं और लिखित परीक्षा में सफल हो गईं।

4 of 5
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : Social media
  • उनके मन में सिविल सर्विसेस का ख्याल तो तब आया जब वे एसएसबी इंटरव्यू में गई और उनसे कहा गया कि उन्हें डिफेंस की जगह सिविल सर्विसेस के बारे में सोचना चाहिए।
  • शुरुआत में समय की कमी के कारण और अपनी नौकरी के साथ पढ़ाई न करने के कारण असफलता हाथ लगी। उनके ऊपर फिर शादी का प्रेशर बनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
upsc - फोटो : file photo
  • उन्होंने फिर अपने पापा से एक और आखिरी मौका मांगा। निधि ने नौकरी छोड़ दी और दिन रात बस पढ़ती रहीं।
  • निधि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने खुद को 6 महीने के लिए अपने कमरे में बंद कर लिया था। उन्होंने कहा कि घर पर पढ़ना आसान नही होता लेकिन खुद को डिस्ट्रेक्शन से बचाना पड़ता है। 
  • निधि ने किसी कोचिंग की मदद नहीं ली। और न हीं किसी सोशल ग्रुप का हिस्सा बनीं। इसी के साथ उन्होंने यूपीएससी में एक अच्छी रैंक के साथ सफलता हासिल की।
  • उनकी फेसबुक प्रोफाइल के अनसुार, Indian Administrative Service - IAS में ट्रेनी ऑफिसर के पद पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें