नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela)
जीवनकाल - 18 जुलाई 1918 से 5 दिसंबर 2013 तक।
पूरा नाम - नेल्सन रोलीह्लला मंडेला
- नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत और पूर्ण लोकतांत्रित चुनाव के जरिए चयनित राष्ट्रपति (1994 - 1999) थे।
- राष्ट्रपति बनने से पहले वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे थे।
- रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्हें 27 साल रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताने पड़े, जहां उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था।
- 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नए दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका समेत पूरे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गए। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
नेल्सन मंडेला का कहना था,
मैंने सीखा है कि साहस का मतलब डर का न होना नहीं होता, बल्कि उस पर जीत होती है। बहादुर इंसान वो नहीं जो डरता नहीं, बल्कि वो होता है जो उस डर पर फतह कर लेता है।