फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा-रोजगार: यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक परिणाम, बैंक में अप्रेंटिस का मौका... पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 02 Mar 2025 07:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Education & Jobs Bulletin:  2 मार्च (रविवार) को को शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। रोजगार के क्षेत्र से यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक परिणाम, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी समेत कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं। इसके अलावा, शिक्षा से जुड़ी कई और अहम खबरें सामने आईं।
विज्ञापन
1 of 10
शिक्षा-रोजगार से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरें - फोटो : Amar Ujala Graphics
2 March Education & Jobs Bulletin: आज 2 मार्च को यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ। अगर आप भी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे है, तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में विभिन्न पदों पर चल रही भर्तियों में आवेदन कर सकते है।  इसके अलावा, आज शिक्षा और रोजगार से जुड़ी कई अहम अपडेट्स सामने आईं, जिनके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं। 1 मार्च का एजुकेशन-जॉब्स बुलेटिन यहां देखें...
विज्ञापन

2 of 10
upsssc - फोटो : amar ujala

यूपीएसएसएससी जूनियर सहायक के लिए स्किल टेस्ट का रिजल्ट घोषित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर सहायक भर्ती परीक्षा 2022 के स्किल टेस्ट का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

3 of 10
CBSE - फोटो : अमर उजाला

दसवीं की परीक्षाएं दो बार होने पर 14 माह का हो जाएगा सत्र

सीबीएसई अगले साल से दसवीं की परीक्षाएं साल में दो बार कराने पर विचार कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने एक मसौदा तैयार किया है, जिसे फीडबैक के लिए जारी कर दिया गया है। इस पर विभिन्न स्कूल अपने सुझाव दे रहे हैं। स्कूलों का कहना है कि दो बार परीक्षाएं होने से न केवल शैक्षणिक सत्र लंबा हो जाएगा, बल्कि यह स्कूलों और शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव भी डालेगा। इसके अलावा, सत्र के बढ़ने से अभिभावकों को फीस का भुगतान करने में कठिनाई हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

4 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आईओबी में स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए 700+ पदों पर भर्ती

इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 750 पदों को भरना है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

5 of 10
IPPB Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

आईपीपीबी में कार्यकारी के 51 पदों के लिए भर्ती

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) लिमिटेड ने सर्कल आधारित कार्यकारी के पदों पर संविदा (Contract) के आधार पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाकर 21 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

6 of 10
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इग्नू जनवरी सत्र के लिए पंजीकरण तिथि फिर बढ़ी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सभी मुक्त और दूरस्थ शिक्षा (ODL) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवारों के पास जनवरी 2025 के सत्र के लिए 15 मार्च 2025 तक आवेदन करने का अवसर है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

7 of 10
आरएसएसबी परीक्षा में आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य - फोटो : Amar Ujala Graphics

आरएसएसबी परीक्षा में आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से अनुमति मिल गई है, ताकि वह अपनी भर्ती परीक्षाओं में आधार डेटा का उपयोग कर सके। इसकी जानकारी बोर्ड ने अपने "एक्स' पर दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

8 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एनसीएचएम जेईई (NCHM JEE) 2025 के लिए आवेदन करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट (exam.nta.ac.in/NCHM/) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

50 आदिवासी छात्रों को मिलेगा पायलट प्रशिक्षण

ओडिशा सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 50 आदिवासी छात्रों (मुख्य रूप से महिलाओं) को पायलट प्रशिक्षण देने की घोषणा की है। इसके लिए राज्य के वाणिज्य और परिवहन विभाग ने हाल ही में एक टेंडर जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

10 of 10
ग्रेजुएट ट्रेनी परीक्षा के लिए आवेदन शुरू - फोटो : Amar Ujala Graphics

एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी के लिए आवेदन शुरू

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने एग्रीकल्चर ग्रेजुएट ट्रेनी (AGT) के पदों पर आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.iffco.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें