फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU जाकर विवादों में घिरीं दीपिका पादुकोण, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये अभिनेत्री

Thu, 09 Jan 2020 12:41 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone Chhapaak - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) 10 जनवरी को सिनेमा घरों में लगने के लिए तैयार है। छपाक की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बीते मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) पहुंची थीं, जहां उन्होंने हिंसा में घायल छात्रों से मुलाकात की। दीपिका वहां करीब 10 मिनट रुकीं। उन्होंने छात्रों के साथ उनके समर्थन में खड़े रहने की भी बात कही। इसके लिए सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये सब लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किया गया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका खुद कितनी पढ़ी-लिखी हैं? उन्होंने कहां से और कितनी शिक्षा हासिल की है? यहां हम आपको बता रहे हैं कि दीपिका पादुकोण की शिक्षा और उनके शुरुआती करियर के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण
  • दीपिका का जन्म कोपेनहेगन डेनमार्क में 5 जनवरी, 1986 को हुआ।
  • उनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है जो पूर्व बैडमिंटन विश्व चैंपियन रह चुके हैं।
  • दीपिका को बैडमिंटन खेलने का बेहद शौक है। वे राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। 
  • उनकी मां उज्जवला ट्रैवल एजेंट और बहन अनीशा गोल्फ की खिलाड़ी हैं। 
  • 1987 में उनका पूरा परिवार बेंगलुरु शिफ्ट हो गया। उस वक्त दीपिका की उम्र मात्र एक साल थी। वहीं उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
दीपिका पादुकोण की शिक्षा-
  • दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई पूरी की।
  • उसके बाद उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, और अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। 
  • उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) में समाजशास्त्र में कला स्नातक की डिग्री के लिए दाखिला लिया था। लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और फिर कभी पूरी नहीं कर पाईं।
  • आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : Social Media
छपाक फिल्म के बारे में-
  • दीपिका ने हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म में वह एसिड अटैक सर्वाइवर मालती का किरदार निभा रही हैं।
  • दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया है। फिल्म शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मुख्य बातें- 
  • दीपिका पादुकोण ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत बचपन में ही की थी।  
  • जब दीपिका केवल आठ साल की थीं, तब उन्होंने अपने जीवन का पहला विज्ञापन शूट किया था।
  • एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि जब वह कक्षा 10वीं में थीं, तभी उन्होंने मॉडल बनने का फैसला कर लिया था। इस विषय पर उन्होंने अपने पिता से भी बात की। दीपिका को पिता का पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें