कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक यानी CUET UG अब देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। बीते 22 मई को ही परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजीसी की ओर से इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। पहले साल ही इस परीक्षा ने अपने समकक्ष कई अन्य प्रवेश परीक्षाओं को पीछे छोड़ कर रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) का आयोजन किया जाता था। लेकिन इस परीक्षा में कई बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय हिस्सा नहीं लेते थे। हालांकि, सीयूईटी के अंतर्गत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे छात्रों को विभिन्न विश्वविद्यालयों और पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने को एक प्लेटफॉर्म मिल गया है। आईए जानते हैं कितने लाख उम्मीदवारों ने किया है इस परीक्षा के लिए आवेदन और कब तक आयोजित होगी सीयूईटी परीक्षा।
विज्ञापन
2 of 7
सीयूईटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इतने लाख आवेदन प्राप्त हुए
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए आखिरी तारीख तक कुल 11 लाख, 51 हजार, 319 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 9 लाख, 13 हजार, 540 छात्रों ने ऑनलाइन फीस जमा करवा दी है। यानी की इनका पंजीयन पूर्ण हो गया है और ऐसा कहा जा सकता है कि ये परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि CUET UG 2022 के लिए प्राप्त आवेदन में 44 फीसदी आवेदनकर्ता लड़कियां हैं। वहीं, अनारक्षित वर्ग के छात्रों की संख्या 47 फीसदी है।
विज्ञापन
3 of 7
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जेईई को पीछे छोड़ा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यानी CUET UG ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( JEE Main) को आवेदन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। JEE Main जेईई मेन में दो पेपर (बीई / बीटेक के लिए और बार्क / बी प्लानिंग के लिए) शामिल हैं। दोनों ही पेपर में कुल आवेदकों की संख्या 9.2 लाख के करीब है। जबकि सीयूईटी ने 9.13 लाख आवेदन के साथ इसे पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि, सीयूईटी से आगे पहले नंबर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी NEET UG है। डेटा के मुताबिक इस परीक्षा के लिए करीब 16 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं। हालांकि, इस साल इस संख्या में कमी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार करीब 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने ही इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
4 of 7
CUET 2022
- फोटो : Social Media
कौन से विश्वविद्यालय हो रहे हैं शामिल?
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट में कुल 87 विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्यों के 12 विश्वविद्यालय, 10 डीम्ड विश्वविद्यालय और 19 निजी विश्वविद्यालय और अन्य शामिल हो रहे हैं। इनमें दिल्ली विश्वविद्याल, जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। यह परीक्षा विभिन्न विश्वविद्यालयों में सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
यूजीसी के चेयरमैन
- फोटो : Twitter
वर्ष में दो बार सीयूईटी
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा है कि आने वाले वर्षों में, कई और विश्वविद्यालयों द्वारा CUET दाखिला प्रक्रिया को अपनाने की उम्मीद है। इसे लेकर उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगले शैक्षणिक सत्र से वर्ष में दो बार सीयूईटी आयोजित किए जाने की संभावना है। अब सीयूईटी यूजी के चलते छात्रों को स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए 99 से 100 फीसदी अंक लेने का तनाव नहीं रहेगा। इससे छात्रों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा कम होगी।
विज्ञापन
6 of 7
CUET
- फोटो : Social Media
कब होगी परीक्षा?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC की ओर से अब तक CUET परीक्षा के लिए आधिकारिक तारीखों का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, यह अनुमान जरूर लगाया जा रहा है कि परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जा सकता है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी इससे कुछ दिनों पहले ही जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वह किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
CUET PG 2022 के लिए आवेदन शुरू
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2022 है।