फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCL Recruitment 2023: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 03 Apr 2023 12:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CCL Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Central Coalfields Limited Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
CCL Recruitment 2023: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें टेक्नीशियन और माइनिंग सरदार समेत अन्य पदों के लिए 300 से ज्यादा पदों पर रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाना होगा।
विज्ञापन

2 of 7
CCL Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विशेष भर्ती अभियान

सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक विशेष भर्ती अभियान है। जिसके तहत एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न पदों पर कुल 330 नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 126, डिप्टी सर्वेयर के 20, माइनिंग सरदार के 77 और असिस्टेंट फोरमैन के 107 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन

3 of 7
CCL Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

आवेदन शुल्क

कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकलीं रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि, एससीटी/एसटी कैंडिडेट्स को किसी भी प्रकार को कोई शुल्क नहीं देना होगा। 

4 of 7
ccl recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

पदों का विवरण

  • टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल-126

  • डिप्टी सर्वेयर-20

  • माइनिंग सरदार-77

  • असिस्टेंट फायरमैन-107

  • कुल वैकेंसी-330 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

5 of 7
ccl recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

सीबीटी के आधार पर चयन

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। सीबीटी का आयोजन पांच मई 2023 को रांची,जमशेदपुर, धनबाद और हजारीबाग में किया जाएगा।

विज्ञापन

6 of 7
Central Coalfields Limited Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

चयनित उम्मीदवारों का वेतन

  • टेक्नीशियन-1087.17 रुपये प्रति दिन
  • डिप्टी सर्वेयर-31852 प्रति माह
  • असिस्टेंट फायरमैन-31852 प्रति माह
  • माइनिंग सरदार-31852 प्रति माह
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Central Coalfields Limited Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralcoalfields.in पर जाएं। 
  • अब करियर सेक्शन में जाएं।
  • यहां "अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष भर्ती अभियान" पर लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को भरें।
  • सभी डिटेल्स चेक करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें