फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Result on SMS: बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजों का एलान, SMS पर ऐसे देखें रिजल्ट

Fri, 31 Mar 2023 01:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 10th Result 2023 on SMS: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का एलान कर दिया गया है। 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने जारी किया। परिणाम 31 मार्च को दोपहर सवा एक बजे घोषित किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
Bihar Board 2023 Result on SMS - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Bihar Board 10th Result 2023 on SMS: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का एलान कर दिया गया है। 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने जारी किया। परिणाम 31 मार्च को दोपहर सवा एक बजे घोषित किया गया।
इस अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहे। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम चेक करने का सबसे आसान तरीका एसएमएस के जरिये चेक करने का है। इसकी प्रक्रिया हम आपको यहां बता रहे हैं।  

यह भी पढ़ें : Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, 81.04 रहा पास प्रतिशत
 
विज्ञापन

2 of 4
शिक्षा मंत्री 31 मार्च को यहीं जारी करेंगे रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Board Result on SMS: फोन पर ऐसे पाएं रिजल्ट

एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट के लिए सबसे पहले BIHAR10 space>ROLLNUMBER टाइप करें।

अब मैसेज टाइप करने के बाद इसे 56263 पर भेज दें।

चंद सेकंड में आपको आपका रिजल्ट आपके ही फोन पर एसएमएस के जरिये मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
Bihar Board Matric Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Bihar Board Result on SMS: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम?

 
  1. सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Bihar Board 10th Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Bihar Board 2023 Class 10th Result on SMS: फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी। 

हिंदी में बिहार बोर्ड रिजल्ट अपडेट लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें : AmarUjala.Com/Education/BSEB10thResultLive
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें