CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर दसवीं का परिणाम जारी किया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार हुआ है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र, फिर से परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थी उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल दसवीं का पास प्रतिशत 99.4 फीसदी है। लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.24 फीसदी है जबकि 98.89 फीसदी लड़के दसवीं में पास हुए हैं। इस साल ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।