फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर करियर बनाना चाहते हैं तो इस सेक्टर में आजमाएं किस्मत, खुल जाएंगे रोजगार के कई अवसर

Wed, 11 Apr 2018 01:31 AM IST
दीप्ति अंगरीश
विज्ञापन
1 of 6
युवाओं में पिछले कुछ वर्षों से आईटी सेक्टर के प्रति जागरूकता काफी बढ़ी है। नतीजतन, देश के युवा इसमें पहले से ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। हर युवा बेहतर करियर बनाना चाहता है। यदि आप भी ऐसा चाहते हैं, तो कंप्यूटर से दोस्ती करके देखें। यह आपके करियर  को एक नई राह देगा। अब तो केंद्र सरकार ने कौशल विकास योजना के तहत सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी कंप्यूटर की पहुंच करा दी है। बेसिक कंप्यूटर का कोर्स करने के बाद कंप्यूटर से संबंधित सरकारी और निजी सेक्टरों में रोजगार के कई अवसर खुल जाते हैं। इस कोर्स के बाद दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ भारत में कहीं भी कंप्यूटर फील्ड में आपको आसानी से जॉब मिल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
कारगर है बेसिक कंप्यूटर कोर्स
यूं तो कंप्यूटर से जुड़े दर्जनों कोर्स हैं, लेकिन यदि कोई बेसिक कंप्यूटर कोर्स भी करता है, तो उसके लिए करियर के कई द्वार खुल जाते हैं। इस कोर्स में आपको कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी दी जाएगी। इसमें पीसी के मूल अवयव, मॉनिटर, कीबोर्ड, सीपीयू, माउस, प्रिंटर, स्पीकर, सीडी-डीवीडी, पेन ड्राइव, डाटा केबल, मॉडेम, हार्ड डिस्क, रैम, मदर बोर्ड, प्रोसेसर, संचालन जैसे आरंभ, शट डाउन, लॉग ऑफ, डेस्कटॉप, ड्राइव, फाइल्स, फोल्डर्स, फोल्डर्स में मूल संचालन, जैसे नाम बदलें, कट, कॉपी, पेस्ट, प्रारंभ मेन्यू आदि के बारे में पढ़ाया जाता है। बेसिक कंप्यूटर कोर्स करने के बाद कंप्यूटर से संबंधित सरकारी और निजी सेक्टर्स में रोजगार के अवसर खुल जाते हैं। इस कोर्स के बाद दिल्ली, एनसीआर के साथ-साथ भारत में कहीं भी कंप्यूटर फील्ड में आसानी से जॉब मिल सकती हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
बढ़ा है रुझान
हर क्षेत्र में कंप्यूटर की बढ़ती मांग की वजह से स्किल्ड प्रोफेशनल की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में बेसिक कंप्यूटर कोर्स यानी एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन कोर्स मुफीद हैै। यह कोर्स एक साल का है। पिछले कुछ वर्षों से आईटी सेक्टर के प्रति युवाओं में जागरूकता काफी बढ़ी है। नतीजतन, देश के युवा इस ओर रुचि रखने लगे हैं। अधिकतर युवाओं की चाहत होती है कि वे 10वीं या 12वीं के बाद कंप्यूटर कोर्स करें। कारण, शॉर्ट-टर्म कोर्स न सिर्फ कंप्यूटर स्किल्स को बढ़ाते हैं, बल्कि नौकरी के रास्ते भी खोल देते हैं।

4 of 6
औसत के लिए भी 
बाहरवीं में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, औसत दर्जे के विद्यार्थी हैं, किसी कारणवश मोटी फीस के चलते इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई नहीं कर पाए या फिर 12वीं कक्षा पास करने के तुरंत बाद कोई ऐसा क्षेत्र चुनना चाहते हैं, जहां नौकरियों के लिए भटकना न पड़े। ऐसे में बेसिक कंप्यूटर स्किल का कोर्स करना बेहतर साबित हो सकता है।

बढ़ती मांग 
जैसे-जैसे तकनीक ने विकास किया है, वैसे-वैसे हर क्षेत्र में कंप्यूटर की मांग बढ़ गई है। नतीजतन, हर क्षेत्र में जैसे स्कूल, हवाई अड्डा, फैक्टरी, प्लेसमेंट एंजसी, कोई सरकारी महकमा, कोर्ट आदि ही क्यों न हो, हर जगह इसका प्रयोग किया जाता है। यही वजह है कि रोजगार के इच्छुक लोग बेसिक कंप्यूटर की जानकारी लेकर नियमित आमदानी के लिए विभिन्न महकमों में आवेदन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जरूरी योग्यता
इस कोर्स को करने के लिए आपके अंदर सीखने की रुचि होनी चाहिए। यह कोर्स आप 10वीं या 12वीं के बाद या उससे पहले भी कर सकते हैं। ये शॉर्ट टर्म कोर्स हैं। इसे आप, पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं। कोर्स पूरा होने के बाद आप कंप्यूटर के क्षेत्र में अन्य कोर्स भी कर सकते हैं।
रोजगार के अवसर
एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन कोर्स करने के बाद वेब डिजाइन एंड डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट, नेटवर्किंग, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्राफिक डिजाइन, अकाउंटिंग, सॉफ्टवेयर टेस्टर, कस्टमर केयर विभाग आदि में नौकरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रमुख शिक्षण संस्थान
जेटकिंग (www.jetking.com)
स्काई इन्फोटेक, नोएडा
एप्टेक कंप्यूटर एजुकेशन, दिल्ली, मुंबई सीएस कंप्यूटर बेसिक कोर्स, नई दिल्ली
दूरस्थ शिक्षा में इग्नू या डोएक
एनआईआईटी ट्रेनिंग सेंटर, दिल्ली, कानपुर

करियर काउंसलर गौरव सचदेवा  के मुताबिक, किसी भी स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद आप कंप्यूटर में शाॅर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। हार्डवेयर और नेटवर्किंग कोर्स वाले काफी सफल हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सर्वर व नेटवर्क हर जगह है। चाहे बीपीओ हो या आईटी सेक्टर हो। यह एक साल से 18 महीने का कोर्स है। यदि आप क्रिएटिव हैं, तो शाॅर्ट टर्म कोर्स में डेस्कटाॅप पब्लिशिंग का कोर्स कर सकते हैं। इसमें  ग्राफिक एनिमेशन, फिल्म, वेबसाइट डिजाइनिंग का काम कर सकते हैं। 15-20 हजार रुपये हर महीने शुरुआत में वेतन मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें