Anjali verma
हाईस्कूल की परीक्षा में अंजली वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान, फतेहपुर के यशस्वी ने और तीसरा स्थान विजय कुमार वर्मा ने प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य रहे। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या राय और तीसरे स्थान पर अजीत पटेल रहे।हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।