हमारे पास हाईस्कूल के 10 टॉपर्स की लिस्ट सामने आ गई है। आप लिस्ट में देख सकते हैं कि टॉप 10 में कौन से जिले के कौन से छात्र शामिल हैं। छात्र बस एक क्लिक में अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर अपना मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट की घोषणा 40 दिन पहले ही कर दी है। हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जबकि इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने टॉप किया है। अंजलि वर्मा ने 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्या ने 93.20 फीसदी के साथ टॉप किया है। इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर अनन्या राय हैं, जिन्होंने 92.20 अंक हासिल किए हैं।