फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : छात्राओं के प्रदर्शन से खुश हुए योगी, टॉप 10 को करेंगे सम्मानित

Sat, 10 Jun 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। इस बार 10वीं में 81.6% और 12वीं में 82.5% छात्र पास हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री बोर्ड में छात्रों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : छात्राओं के प्रदर्शन से खुश हुए योगी, टॉप 10 को करेंगे सम्मानित

2 of 5
रिजल्‍ट जारी होने के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने ट्विटर पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। वो जल्द ही एक कार्यक्रम का आयोजन कर टॉप 10 छात्रों को सम्मानित करेंगे। उन्‍होंने कहा, 'हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को बधाई, मेरिट में प्रथम दस स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा' ।
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : छात्राओं के प्रदर्शन से खुश हुए योगी, टॉप 10 को करेंगे सम्मानित

3 of 5
इस बार का रिजल्‍ट अपने आप में इसलिए भी खास हो गया है क्‍योंकि इस बार 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने ही टॉप किया है। प्रियांशी तिवारी ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में और तेजस्वी देवी ने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। दोनों लड़कियां फतेहपुर की रहने वाली हैं।

UP Board Result 2017 : छात्राओं के प्रदर्शन से खुश हुए योगी, टॉप 10 को करेंगे सम्मानित

4 of 5
इससे पहले योगी सरकार ने10वीं कक्षा में पास होने वाली एक लाख लड़कियों को 10,000 रुपये देने की घोषणा की थी। ये सही में एक अच्छी खबर है और ऐसा करने से यूपी के कई इलाकों में लड़कियों के स्कूल जाने को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result 2017 : छात्राओं के प्रदर्शन से खुश हुए योगी, टॉप 10 को करेंगे सम्मानित

5 of 5
आपको बताते दें कि इस बार परीक्षा में हुई नकल और पेपर लीक को देखते हुए यूपी बोर्ड ने कॉपियों को जांच में सख्‍ती बरती है लेकिन इसके बावजूद भी बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें