UP Board Result 2017 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड 9 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट मई महीने के आखिरी तक आने वाले थे लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। ये परीक्षा 10वीं छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार उन्हें बोर्ड की परीक्षा से गुजरना पड़ता है। ऐसे में उन्हें रिजल्ट से पहले काफी घबरहाट होती है और ऐसा होना लाजमी भी है। ऐसे में छात्रों को धैर्य रखने की काफी जरूरत है। यहाँ देखें रिजल्ट - https://goo.gl/jN7nvE
विज्ञापन
UP Board Result 2017 : रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र जान लें ये बातें
2 of 5
आपको बता दें कि कभी-कभी 10वीं के छात्र रिजल्ट को लेकर काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय काफी कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को रिजल्ट से देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें।
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सेव जरूर कर लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।
विज्ञापन
UP Board Result 2017 : रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र जान लें ये बातें
3 of 5
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून को सुबह 11 से 12 बजे के भीतर बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला के वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
UP Board Result 2017 : रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र जान लें ये बातें
4 of 5
इस बार 54 लाख 66 हजार 531 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। इस वर्ष इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में कुल 60 लाख 61 हजार 34 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से पांच लाख 94 हजार 503 ने परीक्षा छोड़ दी और कुल 54 लाख 66 हजार 531 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में परीक्षाओं की कुल संख्या 24 लाख 51 हजार 474 एवं हाईस्कूल में 30 लाख 15 हजार 57 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
UP Board Result 2017 : रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र जान लें ये बातें
5 of 5
छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
बोर्ड की वेबसाइट का पताः http://upresults.nic.in/
हमारी वेबसाइट का पताः results.amarujala.com