फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा स्पेस कैंप में जाना चाहते हैं तो पढ़ें ये अहम खबर

Thu, 09 Nov 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
नासा के बारे में अक्सर आप समाचार में ही सुनते होंगे। स्वभाविक है कि हर कोई चाहेगा कि वह इस विश्व विख्यात स्पेस रिसर्च सेंटर से जुड़कर एक वैज्ञानिक की तरह काम करे लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए यह केवल ख्याल बनकर ही मन में दबा रह जाता है। 

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर लोग ये जानते ही नहीं कि नासा जाने का कौनसा रास्ता है। चलिए हम आपको बताते हैं वो रास्ता... 

 
विज्ञापन

2 of 4
nasa
यदि आप नासा को करीब से जानना-समझना चाहते हैं, तो "नासा स्पेस कैंप" का हिस्सा बन सकते हो। इसके लिए तुम्हें "स्पेस कैंप ज्वाइनिंग टेस्ट(एसपीजेटी) 2018" में पास होना होगा। 

इस स्पेस कैंप में तुम्हें एस्ट्रोनॉट द्वारा इंटरैक्टिव ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें तुम्हें गणित, विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के कॉनसेप्ट के बारे में बताया जाएगा। यह कैंप 15 दिनों के लिए अमेरिका स्थित नासा में आयोजित होगा। 

 
विज्ञापन

3 of 4
जानिए कैसा लेना होगा भाग
इसमें भाग लेने के लिए आपको स्पेस से संबंधित कोई एक टॉपिक निबंध लिखने या प्रोजेक्ट बनाने के लिए चुनना होगा। फिर अपना नाम, स्कूल का नाम, पता, क्लास, चुने गए निबंध के टॉपिक या प्रोजेक्ट को ईमेल करना होगा। यदि तुम्हारे टॉपिक में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत होगी, तो आपको सजेस्ट किया जाएगा, साथ ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन

4 of 4
रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ निबंध या प्रोजेक्ट
रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ निबंध या प्रोजेक्ट को जमा कराना होगा। सेलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के जरिए होगा। लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पास समझा जाएगा। 27 अगस्त 2018 को चुने गए विद्यार्थी नासा कैंप में ट्रेनिंग लेने के लिए अमेरिका रवाना होंगे। जूनियर बैच में कक्षा छह से 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा का केंद्र कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, बंगलुरू आदि है। अधिक जानकारी के लिए www.scholasticworld.in पर क्लिक करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें