फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून स्थित दून ग्लोबल स्कूल ने धूम धाम से मनाया 19वां वार्षिकोत्सव –“पंचतत्व जीवन का आधार”

Tue, 07 Nov 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दून ग्लोबल स्कूल का 19वां वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्षो उल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया । इस कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय अतिथि एवं उत्तराखंड योजना आयोग के सलाहकार एचपी उनियाल जी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया ।
विज्ञापन

2 of 6
इस मौके पर विद्यालय के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे - जिनमे श्रीमती विनीता अग्रवाल (अध्यक्ष महोदया), श्री अंकित अग्रवाल (निदेशक महोदय), श्रीमती बबीता शर्मा (प्रधानचार्या) एवं अन्य प्रतिष्ठित सदस्य सौहार्दपूर्ण रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

3 of 6
दून ग्लोबल स्कूल की प्रधानचार्या जी ने स्वागत भाषण में विद्यालय की विभिन्न गतिविधयों का विवरण दिया तथा उनके द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

4 of 6
रंगारंग कार्यकर्मों में सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं ने गणेश उपासना करते हुए भावपूर्ण स्तुति एवं गायन किया। तत्पश्चात जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश के आधार पर विभिन्न नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने वहाँ उपस्थित दर्शकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

5 of 6
श्री एचपी उनियाल जी ने अपने लघु भाषण में शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला एवं सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं छात्रों को मिष्ठान वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंशा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें