फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स का चौका: सीबीएसई 10वीं की ऑल इंडिया टॉपर्स की मार्कशीट देख आप रह जाएंगे दंग

Wed, 30 May 2018 10:01 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस साल 4 स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड दसवीं के टॉपर हैं। सीबीएसई दसवीं बोर्ड में लड़कियां इस बार फिर अव्वल रही हैं। इस बार कुल 16,38,428 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 6,71,103 लड़कियां और 9,67,325 लड़के थे। इनमें से 88.67 लड़कियां पास हुई हैं जबकि 85.32 फीसदी लड़के पास हुए हैं। आपको हम चारों टॉपर्स के मार्कशीट से रूबरू कराते हैं और बताते हैं क्या है उनका सपना...


इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं नंदिनी 
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में देशभर में संयुक्त चार टॉपरों में एक शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नंदिनी गर्ग इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। 500 में 499 अंक लाने वाली नंदिनी किताबें पढ़ने और नृत्य करने का शौक रखती हैं।

नंदिनी को प्राप्त अंक
अंग्रेजी-100
हिंदी- 99
गणित-100
विज्ञान - 100
सामाजिक विज्ञान -100 
फाउंडेशन ऑफ आईटी -100
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
घड़ी देखकर नहीं मन लगाकर की पढ़ाई : रिमझिम
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में संयुक्त रूप से देशभर में टॉप करने वाली बिजनौर जिले के नजीबाबाद स्थित आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा की छात्रा रिमझिम अग्रवाल इंजीनियर बनना चाहती हैं। रिमझिम कहती हैं, देश में टॉप करने का तो लक्ष्य नहीं बनाया था, हां कुछ करके दिखाने की तमन्ना जरूर है। इसके लिए कभी घड़ी देखकर पढ़ाई नहीं की, बस मन लगाकर पढ़ी।

रिमझिम के अंक
हिंदी - 100
गणित- 99
अंग्रेजी - 100
विज्ञान - 100
सामाजिक विज्ञान-100
विज्ञापन

3 of 4
499 अंक लेकर प्रखर बने ऑल इंडिया टॉपर, रोबोटिक्स इंजीनियर बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना है सपना 
सीबीएसई की ओर से मंगलवार को घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में गुरुग्राम सेक्टर-45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रखर मित्तल ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉप किया है। अब वह आगे विज्ञान संकाय में पढ़ाई करके भविष्य में रोबोटिक्स इंजीनियर बनकर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। 499 अंक हासिल करने की इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता-पिता को देते हैं।

प्रखर की मार्कशीट
अंग्रेजी-100
गणित-100
विज्ञान-100
सामाजिक ज्ञान-100
फ्रेंच-99
कुल-499/500          99.8 प्रतिशत

 
विज्ञापन

4 of 4
मेडिसिन फील्ड में करियर बनाना चाहती हैं श्रीलक्ष्मी
केरल के कोट्टयम जिले की श्रीलक्ष्मी ने सीबीएसई 10वीं में 499 अंक हासिल कर टॉप किया है। वह चार टॉपर्स में एक हैं। श्रीलक्ष्मी अपनी सफलता का श्रेय भवन विद्याल, कोच्चि के अध्यापकों और माता-पिता को देती हैं। वह मेडिसिन के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहती हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें